Author: Faizan Ashraf

रांची में बुधवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से तीन पाकिस्तान निर्मित पिस्तौल, सात मैगजीन, तेरह कारतूस, एक चार पहिया वाहन, छह मोबाइल फोन और दस लाख रुपये नकद बरामद किए। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी कोयलांचल शांति सेना गिरोह के सदस्य हैं, जिनका सीधा संबंध प्रिंस खान गिरोह से भी है। यह गिरोह लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी और रंगदारी वसूली जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस…

Read More

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भेंड्रा के आश्रित ग्राम कपाटडेरा में बीती रात अज्ञात आरोपियों ने पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह जब घर के आंगन में दोनों की खून से लथपथ लाशें मिलीं, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 🔹 छठ पूजा पर रेलवे की बड़ी तैयारी, यात्रियों की सुविधा के लिए 12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें शुरू!  मिली जानकारी…

Read More

दिवाली के बाद अब छठ पूजा की आहट से रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग अपने घर लौटकर इस महापर्व को विधि-विधान से मनाने की तैयारी में जुटे हैं। 25 अक्टूबर से छठ पूजा की शुरुआत होने जा रही है, और इससे पहले ही स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने व्यापक तैयारियां की हैं। पूर्व तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल ने बताया कि रेल मंत्री के निर्देश पर देशभर में 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें…

Read More

जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गम्हरिया चौक में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शाम लगभग 5 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बियश राम (19 वर्ष) और सूरज सिंह (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों दरबारी टोली निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गम्हरिया से अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़…

Read More

रायपुर, 22 अक्टूबर 2025/ अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। भारत सरकार की “श्रेष्ठ योजना” (Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas – SHRESHTA) के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025, शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इस योजना का उद्देश्य देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश दिलाकर उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है। योजना के तहत प्रति वर्ष राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रवेश…

Read More

रायपुर, 22 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ की रजत जयंती उत्सव के अवसर पर 5 नवंबर का दिन नया रायपुर के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) अपनी अद्भुत हवाई कलाबाजियों से आसमान को देशभक्ति, साहस और रोमांच के रंगों से भर देगी। यह शो राज्य के 25 वर्षों की गौरवगाथा को एक नई ऊँचाई पर ले जाएगा। आकाश में गूंजेगा गर्व और गौरव का स्वर राज्य सरकार और भारतीय वायुसेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम वर्तमान में अपने अंतिम चरण की तैयारियों में है। इस दिन वायुसेना…

Read More

जशपुरनगर, 22 अक्टूबर 2025 — आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत जिले में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस संबंध में नये मतदान केन्द्रों के निर्माण, स्थल परिवर्तन, अनुभाग परिवर्तन तथा नये अनुभागों के गठन के प्रस्तावों को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिटर्निंग ऑफिसर के हैण्ड बुक के अध्याय-02 के प्रावधानों के तहत विधानसभावार तैयार की गई अंतिम सूची का अंतिम प्रकाशन 17 अक्टूबर 2025 को कर दिया गया है। यह सूची संबंधित तहसील कार्यालयों, स्थानीय निकायों के नोटिस बोर्डों, पंचायत…

Read More

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में स्थित राज्योत्सव मैदान के सामने बने धरना स्थल पर अब कुछ समय के लिए किसी भी प्रकार का धरना या प्रदर्शन नहीं हो सकेगा। नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के अधीन आने वाले इस धरना स्थल का संधारण और रखरखाव कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। नया रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के सीईओ के पत्र के आधार पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, धरना स्थल का मरम्मत और संधारण…

Read More

बिहार चुनाव: 24 अक्टूबर को पीएम मोदी और अमित शाह की धुआंधार रैली, चार जिलों में भरेंगे हुंकार नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अहम बदलाव होने जा रहा है छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय परिसर में आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली यानी आधार आधारित उपस्थिति व्यवस्था को 1 दिसंबर 2025 से अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्णय लिया है इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय के सभी विभागों के भारसाधक सचिवों को निर्देश जारी कर कहा है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी 7 नवंबर 2025…

Read More

लोक आस्था का अनुपम उत्सव छठ महापर्व एक बार फिर सूर्य देवता और प्रकृति के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का संदेश लेकर आ रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड से लेकर देश के अन्य हिस्सों में भी इस चार दिवसीय महापर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह है। हर गली-मोहल्ला, हर घाट और हर घर में इस पर्व की पवित्र तैयारी महसूस की जा सकती है। चार दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ 25 अक्टूबर से इस वर्ष छठ पूजा 25 अक्टूबर (शुक्रवार) से नहाय-खाए के साथ आरंभ हो रहा है और 28 अक्टूबर (सोमवार) को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर…

Read More