छत्तीसगढ़ भाजपा में सत्ता और संगठन की 11 घंटे चली मैराथन बैठक: प्रभारी मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई भारी जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में पूरा भारत नेपाल के पीड़ितों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है। मुख्यमंत्री ने भगवान पशुपतिनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकसंतप्त परिवारों को यह आघात सहने की शक्ति देने और लापता लोगों के सकुशल मिलने की प्रार्थना की है।
छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरणों का ऐलान: 2023 से 2025-26 तक के लिए 82 खिलाड़ी और प्रशिक्षक होंगे सम्मानित
प्राकृतिक आपदा में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए राज्य सरकार ने विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रभावित नागरिक या उनके परिजन आपात स्थिति में सहायता और जानकारी प्राप्त करने के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन नंबर 1070 और दूरभाष नंबर +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि संकट के समय सरकार अपने हर नागरिक के साथ खड़ी है और नेपाल में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी व त्वरित मदद के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा हुआ है।























