Author: Faizan Ashraf

जशपुर। अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद, प्रांतीय शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा इस वर्ष महासम्मेलन (सोहरई करमा महोत्सव) 2025 का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन आज दिनांक 19 अक्टूबर 2025, रविवार को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ कांड़ोरा (गोकुला आम बगीचा) कुनकुरी, जिला-जशपुर (छ.ग.) निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश क़े मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहेंगे इसके साथ अनेक नेताओं क़े शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है. समाज द्वारा यह आयोजन अपनी गौरवशाली आदिवासी परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है। सोहरई…

Read More

नई दिल्ली | विशेष प्रतिनिधि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर, डॉ. ललित शुक्ला को “उत्कृष्ट राज्य मास्टर ट्रेनर” (आदि कर्मयोगी अभियान) के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. शुक्ला को यह पुरस्कार “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत चल रहे “आदि कर्मयोगी अभियान” में उनके उत्कृष्ट कार्य, जनजातीय नेतृत्व को सशक्त बनाने, प्रशिक्षण प्रदान करने और शासन…

Read More

18 अक्तूबर, 2025 | शनिवार   देशभर में आज श्रद्धा और आस्था के साथ धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष पर्व माना जाता है। दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत इसी दिन से होती है। इस दिन न केवल खरीदी की परंपरा होती है, बल्कि कुछ विशेष उपाय और पूजन विधियां भी ऐसी मानी गई हैं, जिनसे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धनतेरस 2025: पूजा का शुभ मुहूर्त इस वर्ष धनतेरस पर पूजा का शुभ समय शाम 5:48 बजे से रात 10:33…

Read More

 नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर का ऐलान, पत्र में खुद बताई आत्मसमर्पण की तारीख धनतेरस के पावन अवसर पर आज पूरे देश में बाजारों में अभूतपूर्व चहल-पहल देखने को मिल रही है। देश के उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक, हर राज्य और शहर में लोग उत्साहपूर्वक खरीदारी कर रहे हैं। सुबह से ही लोग शुभ मुहूर्त में बर्तन, सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों की खरीदारी करने दुकानों और मॉल्स में उमड़ पड़े।  **परंपरागत खरीदारी के साथ बढ़ा आधुनिक वस्तुओं का क्रेज** हर साल की तरह इस बार भी **सोना-चांदी, पीतल के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और…

Read More

जशपुर जिले के आरा मार्ग पर बालाछापर के पास आज सुबह करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही टाटा हैरियर कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चेतन जैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में प्रांजल दास, प्रिंशु ठाकुर और हिमांशु शामिल हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार प्रांजल…

Read More

जशपुर,  कलेक्टर रोहित व्यास ने आदेश जारी करते हुए जिले में जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुंडा जयंती) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश 15 नवंबर 2025, शनिवार को रहेगा। आदेश के अनुसार यह अवकाश केवल जशपुर जिले में लागू होगा और बैंक व कोषालय पर लागू नहीं होगा। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश संख्या 858/वित्त स्था./स्था. अवकाश/2025 के अनुसार यह निर्णय सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के नियम 8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए लिया गया है। इस दिन जिले भर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप…

Read More

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2025/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब देश नक्सलवाद और माओवादी आतंक से पूरी तरह मुक्त होगा। इस बार कई ऐसे क्षेत्र जहां दशकों से माओवादी हिंसा का साया था, वहां आजादी के बाद पहली बार दिवाली की रौनक देखने को मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा — “50-55 साल से जिन्होंने दिवाली नहीं देखी थी, अब वो भी खुशियों के दीए जलाएंगे। ये भी मोदी की गारंटी है।” दिल्ली में आयोजित एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नक्सलवाद का मुद्दा न केवल देश की सुरक्षा…

Read More

रायपुर,  महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में मांस-मटन के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में नगरीय निकाय विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुपालन में रायपुर नगर निगम ने भी अपने क्षेत्राधिकार में सख्त प्रतिबंध लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 21 अक्टूबर 2025 (महावीर निर्वाण दिवस) के दिन नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पशुवध गृह और मांस-मटन विक्रय की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि…

Read More

रायपुर,  छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली से ठीक पहले प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर पंजीयन विभाग ने एक ऐतिहासिक और जनहितैषी निर्णय लेते हुए कृषि भूमि की खरीदी-बिक्री (रजिस्ट्री) के लिए ऋण पुस्तिका (किसान किताब) प्रस्तुत करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। यह निर्णय किसानों और आम नागरिकों दोनों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब रजिस्ट्री प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी तथा भ्रष्टाचार-मुक्त हो गई है। शासन ने इस पहल को “दिवाली पर जनता के लिए प्रशासनिक उपहार” बताया…

Read More

रायपुर,  छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने राज्य के विभिन्न शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमडी-एमएस (चिकित्सा स्नातकोत्तर) की 61 नई सीटों को स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति के बाद राज्य में शासकीय मेडिकल पीजी सीटों की संख्या 316 से बढ़कर अब 377 हो गई है, जबकि निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में 186 सीटें उपलब्ध हैं। आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने कहा कि इन नई सीटों की मंजूरी से राज्य के चिकित्सा शिक्षा ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या में वृद्धि…

Read More