Author: Faizan Ashraf
छत्तीसगढ़ में शासकीय विद्यालयों की गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। राज्य के लगभग 1500 स्कूलों को आगामी सत्रों में मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को विस्तृत दिशा-निर्देशों के साथ पत्र जारी किया है। यह पहल शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूत करने, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने और विद्यालयों की समग्र छवि को निखारने के उद्देश्य से की जा रही है। मॉडल स्कूल की यह योजना प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक तीनों स्तरों के विद्यालयों पर लागू होगी। हर वर्ष लगभग…
जयपुर जयपुर जिले के दूदू इलाके में मंगलवार रात एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसने न सिर्फ लोगों को दहला दिया, बल्कि पूरे हाईवे पर अफरा-तफरी मचा दी। मौखमपुरा के पास केमिकल टैंकर और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक की टक्कर के बाद भीषण विस्फोट हुए, जिससे आग का ऐसा तांडव मचा कि रात का सन्नाटा कई किलोमीटर तक धमाकों की गूंज से कांप उठा। रात करीब 10 बजे एक केमिकल टैंकर जयपुर की ओर जा रहा था। तभी सामने से आती आरटीओ की गाड़ी को देख टैंकर ड्राइवर घबरा गया और तेज रफ्तार में वाहन को सड़क किनारे ढाबे…
छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत अधीक्षक पदों पर भर्ती निकली है। कुल 55 पदों के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग ने इसके लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर से 8 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर किया जाएगा। किसी भी प्रकार का मैनुअल या डाक से भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 18 जनवरी 2026 तय की गई है। परीक्षा का आयोजन रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग…
रायपुर // 7 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ की माटी ने एक बार फिर देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कोरबा जिले की सुश्री लखनी साहू, ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका, को उनके उत्कृष्ट समाजसेवी योगदान के लिए “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया गया है। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान प्रदान किया। यह उपलब्धि न केवल लखनी साहू की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण बन गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर लखनी साहू को हार्दिक…
जशपुर। बस्तर से निकली सद्भावना बाइक रैली मंगलवार को जशपुर पहुंची, जहां जशपुर राजपरिवार के युवा नेता विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने बाइकर्स का आत्मीय स्वागत किया।यह रैली पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण और सद्भावना का संदेश लेकर चल रही है। आराम निवास पैलेस में हुए स्वागत समारोह के दौरान जूदेव ने कहा —“जब युवा सकारात्मक सोच और समाजहित के उद्देश्य से निकलते हैं, तो परिवर्तन की दिशा खुद बनती है। यह रैली पूरे छत्तीसगढ़ में जागरूकता और एकता की नई मिसाल पेश कर रही है।” करीब डेढ़ सौ बाइकर्स की यह टोली सालेम स्कूल…
सरगुजा। जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मेहमान बनकर आए युवक की बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। यह घटना धौरपुर थाना क्षेत्र के जटासेमर गांव की है। मृतक की पहचान जशपुर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम अंबा पकरी निवासी रतनू कोरवा (28 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहर साय को शक था कि रतनू कोरवा ने उसकी बहन को भगाने में अपने दोस्त की मदद की है। दो दिन पहले मोहर साय की बहन को रतनू कोरवा का एक साथी लेकर फरार हो…
रायपुर, 7 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को ₹24,634 करोड़ की चार प्रमुख रेल परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। इन परियोजनाओं का उद्देश्य मध्य भारत में रेल नेटवर्क की क्षमता, कनेक्टिविटी और परिचालन दक्षता को बढ़ाना है। स्वीकृत परियोजनाओं में — महाराष्ट्र में 314 किलोमीटर लंबा वर्धा–भुसावल खंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में फैला 84 किलोमीटर लंबा गोंदिया–डोंगरगढ़ खंड, गुजरात और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला 259 किलोमीटर लंबा वडोदरा–रतलाम कॉरिडोर, तथा मध्य प्रदेश में 237 किलोमीटर लंबा इटारसी–भोपाल–बीना खंड शामिल हैं। इन चारों परियोजनाओं से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के…
जशपुर नगर । कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 13 अक्टूबर तक कराया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एसडीएम विश्वासराव मस्के से प्राप्त जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों के पंजीयन के लिए 6 अक्टूबर अंतिम तिथि थी। अब खिलाड़ी 8 अक्टूबर की रात 12:00 बजे तक ₹250 विलंब शुल्क के पंजीयन कर सकते हैं । यह विलंब शुल्क , प्रवेश शुल्क के साथ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर के खाते में जमा करना अनिवार्य होगा। अभी तक 155 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में भाग…
रायपुर। छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव इस बार और भी भव्य व ऐतिहासिक होने जा रहा है। राज्य गठन दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष आयोजित होने वाला यह उत्सव अबकी बार तीन की बजाय पांच दिनों तक मनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि राज्योत्सव का आयोजन 1 नवंबर से 5 नवंबर 2025 तक रायपुर के नंदनवन मैदान में किया जाएगा। इस बार राज्योत्सव का शुभारंभ स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि समापन समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, लोककला, हस्तशिल्प, कृषि,…
दिल्ली, तालकटोरा स्टेडियम मेMy Home India द्वारा तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित 8th North East Students’ Festival (NES.t Fest 2025) एक भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन के रूप में सम्पन्न हुआ। नेटफेस्ट (NEST Fest) “माई होम इंडिया” द्वारा आयोजित एक त्योहार है, जो भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र की संस्कृति, संगीत और परंपराओं का जश्न मनाता है। इसका उद्देश्य पूरे भारत के छात्रों, युवाओं, उद्यमियों और नीति-निर्माताओं को एक साथ लाकर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। इस साल, 8वें उत्तर-पूर्व छात्र महोत्सव के तहत, नेटफेस्ट 2025 का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर 2025 को तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
