Author: Faizan Ashraf

नई दिल्ली। देशभर के करोड़ों अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब पांच से सत्रह वर्ष तक की उम्र के बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। यह फैसला एक अक्तूबर 2025 से प्रभावी हो चुका है और इससे अनुमानित रूप से देश के छह करोड़ बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा। यूआईडीएआई द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार यह निर्णय जनहित में लिया गया है और इसका उद्देश्य अभिभावकों को आर्थिक रूप से राहत देना है। अभी तक…

Read More

मध्यप्रदेश और राजस्थान में कथित तौर पर खांसी की दवा पीने से बच्चों की मौत के बाद पूरे देश में दहशत फैल गई है। अब इस दहशत की गूंज छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुकी है। तमिलनाडु की फार्मा कंपनी द्वारा बनाई गई जिस कोल्ड्रिफ कफ सिरप को पीने से मासूमों की जानें गईं, उस पर अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सख्त रुख अपनाया है। भले ही राज्य में इस सिरप की आधिकारिक सप्लाई नहीं हुई थी, लेकिन सरकार ने एहतियात के तौर पर इस सिरप को प्रतिबंधित कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोल्ड्रिफ सिरप…

Read More

जांजगीर-चांपा। जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव स्थित हसदेव नदी में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। पिकनिक मनाने पहुंचे पांच युवक-युवतियां नहाने के दौरान नदी में डूब गए। इनमें से दो लोगों को किसी तरह तैरकर बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन अब भी लापता हैं। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। डूबने वालों में चार बिलासपुर और एक अकलतरा (जांजगीर-चांपा) का निवासी है। नदी के तेज बहाव में बहे लोगों में अंकुर कुशवाहा, स्वर्ण रेखा और आशीष भोई के नाम सामने आए हैं। वहीं, तैरकर बाहर आने वालों में लक्ष्मी…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर 31 अक्तूबर 2025 तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार— लेट फीस के साथ फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है स्पेशल लेट फीस के साथ आवेदन 17 से 30 नवंबर 2025 तक किए जा सकेंगे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया केवल सीजीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों और संस्थानों के माध्यम से ही की…

Read More

जगदलपुर। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के मंच से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 के बाद बस्तर में लाल आतंक की छाया नहीं रहेगी और यहां केवल विकास की गूंज सुनाई देगी। बस्तर दशहरा की अद्वितीय विरासत लालबाग मैदान में उमड़े विशाल जनसैलाब को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा न केवल आदिवासी समाज का गौरव है बल्कि पूरे विश्व में सांस्कृतिक धरोहर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने दंतेश्वरी माई के दर्शन कर प्रार्थना की कि बस्तर…

Read More

भोपाल/जयपुर। मध्य प्रदेश और राजस्थान में खांसी की दवा से जुड़ी मौतों ने पूरे देश को हिला दिया है। बीते 23 दिनों में अब तक 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें से 9 मौतें मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में और 2 मौतें राजस्थान के भरतपुर और सीकर जिलों में दर्ज की गई हैं। हर मामले में बच्चों की मौत से पहले कफ सिरप सेवन और किडनी फेलियर की स्थिति सामने आई है। छिंदवाड़ा में हाल ही में तीन बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि…

Read More

छत्तीसगढ़। जिले के सभी राशन कार्ड धारकों को 15 अक्टूबर 2025 तक ई-केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 1,15,481 राशन कार्ड और 3,63,327 सदस्य पंजीकृत हैं, जिनमें से 3,03,439 का ई-केवाईसी हो चुका है जबकि 59,888 सदस्य शेष हैं। स्पष्ट किया गया है कि समय सीमा में ई-केवाईसी नहीं कराने वाले सदस्य राशन कार्ड से मिलने वाले लाभ से वंचित हो सकते हैं। हालांकि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का ई-केवाईसी आवश्यक नहीं है। शासन ने प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए “मेरा ईकेवाईसी” मोबाइल एप शुरू किया है, जिसके माध्यम से राशन कार्ड…

Read More

शरद पूर्णिमा: एक पवित्र और समृद्धि का पर्व शरद पूर्णिमा, जिसे आश्विन महीने की पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है, हिंदू धर्म में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र दिन है। यह दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी, और चंद्र देवता की पूजा का दिन माना जाता है। हर साल इस दिन को मनाने के लिए लोग उपवास रखते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं, ताकि जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति का वास हो। इस वर्ष शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जब पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी पूर्ण आभा के साथ धरती पर चमकेगा। शरद…

Read More

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में शामिल होंगे और माई दंतेश्वरी की धरती पर आयोजित मुरिया दरबार में प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे। अमित शाह आज महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत प्रदेश की 64,94,768 लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह योजना 1 मार्च 2024 से शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने आदिम जाति विकास विभाग को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब विभागीय अधिकारियों को अन्य विभागों या अतिरिक्त मदों के कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी नहीं बनाया जाएगा। इस संबंध में विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने सभी कलेक्टरों और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को आदेश जारी किए हैं। अनियमितताओं और शिकायतों पर लगी रोक अब तक डीएमएफ, सीएसआर, सांसद- विधायक निधि सहित जिला प्रशासन की अन्य मदों से कार्य कराए जाते रहे हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों को अन्य विभागों के नियमों की जानकारी न होने के कारण कई बार अनियमितता, विलंब और प्रक्रियागत त्रुटियां…

Read More