Author: Faizan Ashraf

नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2025। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आयोग में एक अध्यक्ष, एक अंशकालिक सदस्य और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आयोग 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा, जिन्हें 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है। इसके तहत करीब 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों, जिनमें रक्षा सेवा…

Read More

जशपुरनगर, 28 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय बगिया जशपुर में एनटीपीसी के साथ एक महत्वपूर्ण एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत सन्ना पंडरापाठ में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी (Archery Centre) की स्थापना की जाएगी। यह परियोजना एनटीपीसी के सीएसआर फंड से 20 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से पूरी की जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री बिलाश मोहंती, उप महाप्रबंधक श्री निशांत बंसल, वरिष्ठ प्रबंधक (विधि) श्री गैरिक गुरु और डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा — “जशपुर के…

Read More

जयपुर, 28 अक्टूबर 2025। राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। शाहपुरा उपखंड के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के टोडी गांव के पास मजदूरों से भरी एक बस 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। टकराते ही बस में तेज करंट दौड़ गया और कुछ ही पलों में बस आग के गोले में तब्दील हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों को लेकर जा रही थी। जैसे ही बस टोडी गांव के पास पहुंची, उसका ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को छू…

Read More

विशाखापत्तनम, 28 अक्टूबर 2025। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा का रूप ले चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह तूफान आज रात आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट से टकराएगा। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में तेज हवाओं और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग भुवनेश्वर की निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने बताया कि “चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मोंथा अब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और गोपालपुर से लगभग 550 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यह उत्तर-उत्तर…

Read More

चक्रवात मोंथा का असर : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा, तेज हवाएं और भारी बारिश के आसार पटना/दिल्ली/रांची/मुंबई। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का आज समापन हो गया। तड़के सुबह व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित कर 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत पूरा किया। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़, मुंबई और देश के विभिन्न हिस्सों में छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर घाटों पर पारंपरिक भक्ति गीतों, ढोलक की थाप और सूर्य स्तुति से वातावरण भक्तिमय हो उठा। चार दिनों तक चला सूर्योपासना का…

Read More

रायपुर/भुवनेश्वर/चेन्नई/हैदराबाद। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मोंथा अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। इसके असर से आने वाले दो दिनों तक छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ : दो दिन भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने मोंथा चक्रवात का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने बताया है कि 28 और 29 अक्टूबर को दक्षिणी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देश के 12 राज्यों में शुरू किए गए SIR (स्पेशल समरी रिवीजन) को सत्ता प्रायोजित लोकतंत्र विरोधी षड्यंत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि यह पूरी कवायद भाजपा सरकार के अनुकूल चुनावी ज़मीन तैयार करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग अब भाजपा के मोर्चा संगठन की भूमिका निभा रहा है। वर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग को SIR शुरू करने से पहले मतदाता सूची का इलेक्ट्रॉनिक डेटा सार्वजनिक करना चाहिए था और सभी राजनीतिक दलों से चर्चा करनी…

Read More

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब भक्ति गीतों और दीपों की रोशनी से आलोकित हुए देशभर के छठ घाट जशपुर, 27 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने सोमवार को छठ महापर्व के पावन अवसर पर जशपुर जिले के दुलदुला छठ घाट पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के दूसरे चरण का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार, आज रात 12 बजे से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होगी और यह 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसी दिन नई मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। दूसरे चरण में 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं — अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुद्दुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि आज रात 12 बजे से इन सभी राज्यों की मौजूदा मतदाता सूचियां…

Read More

देशभर में लोक आस्था के महापर्व छठ का उत्सव आज श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए नदियों, तालाबों और पोखरों के तटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गंगा, यमुना, कोसी, सोन, गंडक, सरयू सहित देश के विभिन्न राज्यों—बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई क्षेत्र—में छठ घाटों पर हजारों की संख्या में व्रतधारी महिलाएं और श्रद्धालु पहुंचे। संध्या बेला में जब सूर्य अस्ताचल की ओर अग्रसर हुआ, तो घाटों पर जलते दीपों की जगमगाहट और छठ मइया के गीतों की मधुर…

Read More