Author: Faizan Ashraf
सरगुजा। जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मेहमान बनकर आए युवक की बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। यह घटना धौरपुर थाना क्षेत्र के जटासेमर गांव की है। मृतक की पहचान जशपुर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम अंबा पकरी निवासी रतनू कोरवा (28 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहर साय को शक था कि रतनू कोरवा ने उसकी बहन को भगाने में अपने दोस्त की मदद की है। दो दिन पहले मोहर साय की बहन को रतनू कोरवा का एक साथी लेकर फरार हो…
रायपुर, 7 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को ₹24,634 करोड़ की चार प्रमुख रेल परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। इन परियोजनाओं का उद्देश्य मध्य भारत में रेल नेटवर्क की क्षमता, कनेक्टिविटी और परिचालन दक्षता को बढ़ाना है। स्वीकृत परियोजनाओं में — महाराष्ट्र में 314 किलोमीटर लंबा वर्धा–भुसावल खंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में फैला 84 किलोमीटर लंबा गोंदिया–डोंगरगढ़ खंड, गुजरात और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला 259 किलोमीटर लंबा वडोदरा–रतलाम कॉरिडोर, तथा मध्य प्रदेश में 237 किलोमीटर लंबा इटारसी–भोपाल–बीना खंड शामिल हैं। इन चारों परियोजनाओं से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के…
जशपुर नगर । कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 13 अक्टूबर तक कराया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एसडीएम विश्वासराव मस्के से प्राप्त जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों के पंजीयन के लिए 6 अक्टूबर अंतिम तिथि थी। अब खिलाड़ी 8 अक्टूबर की रात 12:00 बजे तक ₹250 विलंब शुल्क के पंजीयन कर सकते हैं । यह विलंब शुल्क , प्रवेश शुल्क के साथ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर के खाते में जमा करना अनिवार्य होगा। अभी तक 155 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में भाग…
रायपुर। छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव इस बार और भी भव्य व ऐतिहासिक होने जा रहा है। राज्य गठन दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष आयोजित होने वाला यह उत्सव अबकी बार तीन की बजाय पांच दिनों तक मनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि राज्योत्सव का आयोजन 1 नवंबर से 5 नवंबर 2025 तक रायपुर के नंदनवन मैदान में किया जाएगा। इस बार राज्योत्सव का शुभारंभ स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि समापन समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, लोककला, हस्तशिल्प, कृषि,…
दिल्ली, तालकटोरा स्टेडियम मेMy Home India द्वारा तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित 8th North East Students’ Festival (NES.t Fest 2025) एक भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन के रूप में सम्पन्न हुआ। नेटफेस्ट (NEST Fest) “माई होम इंडिया” द्वारा आयोजित एक त्योहार है, जो भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र की संस्कृति, संगीत और परंपराओं का जश्न मनाता है। इसका उद्देश्य पूरे भारत के छात्रों, युवाओं, उद्यमियों और नीति-निर्माताओं को एक साथ लाकर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। इस साल, 8वें उत्तर-पूर्व छात्र महोत्सव के तहत, नेटफेस्ट 2025 का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर 2025 को तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली…
बलरामपुर-रामानुजगंज। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी 2357 शासकीय विद्यालयों में 6 से 8 अक्टूबर तक तीन दिवसीय सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले के सभी छह विकासखंडों के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय शामिल होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी एम. आर. यादव ने बताया कि इस सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य स्कूलों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार हो सके। इस प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षकों और प्रबंधन की जवाबदेही तय की जाएगी, छात्रों के सीखने के…
प्रतिबंधित ऑनलाइन गेम एविएटर में हारे पैसे चुकाने के लिए घर से जेवर चोरी करते समय पकड़े जाने पर बेटे ने ही मां की हत्या कर दी। पुलिस ने तीन दिन बाद सोमवार को बेटे को फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल की है। छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों का होगा सोशल ऑडिट दो चरणों में प्रदेशभर के शासकीय विद्यालयों का किया जाएगा सामाजिक अंकेक्षण डेरी संचालक रमेश यादव की पत्नी रेनू की तीन अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि रेनू का बेटा निखिल (21) ऑनलाइन…
रायपुर, 6 अक्टूबर 2025/ नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के पैरा-एथलीट्स ने अदम्य जज़्बे और अथक परिश्रम के बल पर विश्व पटल पर नया इतिहास रच दिया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय दल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 22 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारतीय पैरा-एथलीट्स के इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि हमारे पैरा-एथलीट्स…
BSNL यूज़र्स के लिए खुशखबरी: अब बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल, शुरू हुई नई VoWiFi सेवा रायपुर, 06 अक्टूबर 2025। खरोरा में हुए दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में दुष्कर्मियों, भू-माफिया और अपराधियों को खुला संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने बताया कि भाजपा महामंत्री के साले पर बीएनएसएस की धारा 173 (भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506) के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज है। यह एफआईआर 30 सितंबर 2025 को खरोरा थाने में क्रमांक 0675 के…
अब नहीं देना होगा डबल टोल टैक्स! बिना FASTag वालों के लिए सरकार ने बदला बड़ा नियम, जानें नई शर्तें राजनांदगांव। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अपराह्न कलेक्टोरेट पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने उन्हें पदभार सौंपा। कलेक्टर जितेन्द्र यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी हैं। देशभर में तेजी से लागू होगा सुरक्षित और मजबूत 5G नेटवर्क, IIT मद्रास की लैब को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर यादव ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में चल रहे विभिन्न…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
