Author: Faizan Ashraf
मैनपाट (सरगुजा)। आपने पहाड़ों पर गाड़ियों को अपने आप ऊपर चढ़ते देखा होगा और उल्टी दिशा में बहते झरनों के बारे में भी सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी जमीन देखी है जो गद्दे की तरह दबती है और जब आप उस पर कूदते हैं, तो वह आपको किसी ‘ट्रैम्पोलिन’ की तरह हवा में उछाल देती है? छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले खूबसूरत हिल स्टेशन मैनपाट में एक ऐसी ही जादुई जगह है, जिसे दुनिया ‘जलजली’ के नाम से जानती है। सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाली यह जगह अब देश भर के पर्यटकों के लिए कौतूहल का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों में बांटे जा रहे रेडीमेड गणवेश (यूनिफॉर्म) की गुणवत्ता को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। विभाग के अनुसार, राज्य के किसी भी जिले, विकासखंड या स्कूल/संकुल से गणवेश की गुणवत्ता खराब होने की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर चल रही ऐसी खबरें पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं। कड़े गुणवत्ता परीक्षण (Quality Check) के बाद ही आपूर्ति छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित (ग्रामोद्योग विभाग) द्वारा गोदाम स्तर पर ही तकनीकी कर्मचारियों के माध्यम से रेडीमेड गणवेश का…
रायपुर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर एक अमिट पहचान दिलाने वाली अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का रविवार सुबह 3:15 बजे रायपुर स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कला, संस्कृति और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रूढ़ियों को तोड़कर बनाया मुकाम दुर्ग जिले के गनियारी गांव में 24 अप्रैल 1956 को एक साधारण परिवार में जन्मी तीजन बाई को बचपन से ही…
हमें शिक्षक रहने दो, मोबाइल ऑपरेटर मत बनाओ — डिजिटल बेड़ियों में जकड़ा गुरुजी का सम्मान रायपुर। छत्तीसगढ़ में लागू VSK (विद्या समीक्षा केंद्र) शिक्षक उपस्थिति ऐप को लेकर शिक्षकों के बीच लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। विभिन्न शिक्षक संगठनों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने का उद्देश्य सराहनीय है,ऐप का उद्देश्य GPS आधारित उपस्थिति दर्ज करना और विद्यालयों की निगरानी और कार्यालय मे डिजिटल जानकारी प्राप्त करना है लेकिन वर्तमान स्वरूप में ऐप कई तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं से जूझ रहा है, जिससे शिक्षकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।…
(उमेश कुमार प्रजापति) अंबिकापुर, 4 जून को खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और जमाखोरी व कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम रघुनाथपुर स्थित एक अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त किया है। कार्रवाई के बाद संबंधित विक्रेता के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिलेभर में उर्वरकों के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में…
जशपुर बना नाशपाती लोक, तीन राज्यों का प्रवेश द्वार अब किसानों के लिए बना समृद्धि का रास्ता रायपुर, 5 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ प्रदेश की राजनीति में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जहाँ एक ओर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण नीतिगत कदम बताया है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे महज एक ‘मनोरंजक नौटंकी’ करार दिया है। सरकार ने बढ़ाई प्याज की खरीद कीमत, आज से नई दरें लागू सत्ता पक्ष: ‘सुशासन और नवाचार का महामंथन’ आईआईएम रायपुर में आयोजित…
जांजगीर. छग सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश के संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है. नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा के अनुपालन में 10.60 करोड़ की स्वीकृति भी दे दी है. ज्ञात हो कि 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है. देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले डॉ मुखर्जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने छग छग सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. सरकार के इस निर्णय…
जशपुर बना नाशपाती लोक, तीन राज्यों का प्रवेश द्वार अब किसानों के लिए बना समृद्धि का रास्ता *जशपुर ।*स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर सह जशपुर नगर पालिका रोड संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व पार्षद राजेश गुप्ता, पार्षद प्रेमलता साहू, एल्डरमैन रुपेश सोनी तथा प्रकाश नायक, पूर्व पार्षद गणेश साहू एवं पिंकी लकड़ा तथा शिक्षाविद सत्यनारायण पाठक, आशुतोष राय तथा शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।…
हमें शिक्षक रहने दो, मोबाइल ऑपरेटर मत बनाओ — डिजिटल बेड़ियों में जकड़ा गुरुजी का सम्मान कुनकुरी:- कुनकुरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला डीपाटोली में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शाला के मुख्य द्वार से विद्यालय भवन तक शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाले पोस्टरों के माध्यम से आगंतुकों का ध्यान आकृष्ट कराया, इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत , स्वागत गीत के साथ आरती, तिलक एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। Post Office NSC Scheme: सिर्फ ब्याज से कमाएं ₹5 लाख से ज्यादा, जानिए कितना निवेश करना होगा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच…
हमें शिक्षक रहने दो, मोबाइल ऑपरेटर मत बनाओ — डिजिटल बेड़ियों में जकड़ा गुरुजी का सम्मान जशपुर राज्य शासन के निर्देश एवं नवाचारी गतिविधियां समूह के रोचक थीम के अनुसार शाला प्रवेश उत्सव से मटासी ग्राम के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला -मटासी में शाला प्रवेश उत्सव का माहौल देखते ही बन रहा था शाला के बाहरी द्वारा पर शाला प्रवेश उत्सव का बैनर दो दिन पूर्व से लागाकर बच्चों को एवं पालकों को निमंत्रित किया गया जिसमें नवप्रवेशी छात्रों के पालक ग्रामीण जन मुख्य अतिथि बीडीसी श्री संजय बंग विशिष्ट अतिथि संकुल समन्वयक श्री जुबराज यादव कार्यक्रम अध्यक्ष शाला समिति…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
