रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी में मंगलवार से दो दिवसीय संगठनात्मक मंथन शुरू होगा। इस बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक के दौरान संगठन के मौजूदा कामकाज की समीक्षा के साथ आने वाले दिनों के कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में पार्टी संगठन को और मजबूत करने, जमीनी स्तर पर गतिविधियों को बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। जिला अध्यक्षों से उनके-अपने जिलों में संगठन की स्थिति और चल रही गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी।इस दो दिवसीय बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी मौजूद रहेंगे। दोनों पदाधिकारी संगठन से जुड़े विषयों पर पार्टी नेताओं और जिला पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।
बैठक को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें पार्टी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर दिशा तय की जाएगी।























