बलरामपुर: शिक्षा विभाग में 4 करोड़ 51 लाख रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव ने महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि स्कूलों में वितरित होने वाली सामग्री की प्रक्रिया केवल जिला स्तर से संचालित नहीं होती, बल्कि इसका बड़ा हिस्सा राज्य स्तर से निर्धारित शासकीय प्रक्रिया के तहत किया जाता है।
उन्होंने बताया कि फर्नीचर, सरस्वती साइकिल सहित अन्य सामग्रियों की खरीद, आपूर्ति और आवंटन राज्य स्तर से तय व्यवस्था के अनुसार होते हैं, इसलिए बिना वास्तविक दस्तावेजों और शासकीय आदेशों की जांच किए सीधे किसी अधिकारी या जिला शिक्षा कार्यालय की जिम्मेदारी तय करना उचित नहीं है।
इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए राज्य स्तर से जारी आदेशों, आवंटन और भुगतान से संबंधित रिकॉर्ड्स का परीक्षण करना बेहद आवश्यक है ताकि पूरी प्रक्रिया की वास्तविकता सामने आ सके।























