Author: CG NOW DESK
जशपुरनगर, 13 अक्टूबर 2026 कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी विभागीय कार्य अनिवार्य रूप से ‘ई-ऑफिस’ प्रणाली के माध्यम से ही संचालित किए जाएं। विकासखंड स्तर पर भी इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य विभाग और राशन वितरण की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उचित मूल्य दुकानों में चावल के भंडारण और हितग्राहियों को हो रहे वितरण का जायजा…
संगम सेवा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल बनी आकर्षण का केंद्र, भक्ति, संस्कृति और उत्साह के संग हर दिन बढ़ रहा प्रतिभागियों का कारवां जशपुर नगर। नवरात्र के दूसरे दिन संगम चौक, दरबारी टोली में आयोजित निःशुल्क गरबा महोत्सव में उत्साह और उमंग का ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना, पारंपरिक गरबा और डांडिया की धुन पर लगभग 300 महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पूरे परिसर को भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। संगम सेवा दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष पहली बार निःशुल्क गरबा महोत्सव की शुरुआत की गई है।…
रायपुर: नवरात्र के पावन पर्व के साथ ही राजधानी के बाजारों में फल, फूल और सब्जियों की मांग तेजी से बढ़ गई है, जिससे इनके दामों में भी जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। डूमरतराई थोक बाजार और शहर के खुदरा बाजारों में हरी सब्जियों और व्रत के फलाहारी सामानों की कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। हालांकि, आलू और प्याज के दामों में थोड़ी नरमी तथा स्थानीय गेंदा फूल के स्थिर भाव से उपभोक्ताओं को हल्की राहत जरूर मिली है। हरी सब्जियों पर महंगाई की मार: मुनगा और धनिया के भाव आसमान पर…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आयुष चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नवा रायपुर के सेक्टर-40 (उपरवारा) स्थित प्रदेश के पहले शासकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (NCH) से 63 सीटों पर बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS) पाठ्यक्रम संचालित करने की सशर्त अनुमति मिल गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यहां कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस कॉलेज के प्रारंभ होने से प्रदेश के विद्यार्थियों को होम्योपैथी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों के संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के चिकित्सा आकलन एवं रेटिंग बोर्ड (MARB) ने अधोसंरचना, फैकल्टी और…
डोंगरगढ़ (राजनांदगांव): राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौथना में 9 अक्टूबर को हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घर के भीतर मां और बेटे की धारदार हथियार से नृशंस हत्या तथा बेटी को जानलेवा रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हेमंत कुमार सोनकर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में हत्या की मुख्य वजह पारिवारिक विवाद और परिवार में लगातार बीमारी के चलते जादू-टोने का शक होना सामने आई है। घर लौटा पति तो बिछी थीं लाशें, बेटी मिली थी लहूलुहान यह खौफनाक वारदात…
जशपुर जिले में पुलिसिंग को चाक-चौबंद करने और नए अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने जिले को आवंटित 13 नए प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर्स) को विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही प्रशासनिक कसावट लाते हुए जिले के विभिन्न थाना-चौकियों में पदस्थ निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के 13 पुलिस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। पदस्थापना आदेश जारी करने से पहले एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह…
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारणी (Date Sheet) जारी कर दी है। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से प्रारंभ होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। इस बार परीक्षाएं कुल 15 कार्य दिवसों में संपन्न कराई जाएंगी। माना जा रहा है कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बोर्ड ने परीक्षाओं का आयोजन पहले कराने का निर्णय लिया है। दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा बोर्ड परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी: पहली पाली (सुबह): प्रातः 8:30…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले नागरिकों को बेहतर और स्वच्छ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कड़ा रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने टोल प्लाजा पर स्थित शौचालय खंडों, टोल बूथों, साइन बोर्ड्स और आसपास के क्षेत्रों के रख-रखाव के लिए एक अधिक सख्त निगरानी और प्रवर्तन व्यवस्था लागू की है। इस नागरिक-केंद्रित पहल का मुख्य उद्देश्य यूजर फी (टोल) संग्रहण एजेंसियों की जवाबदेही तय करना और सार्वजनिक उपयोग की अवसंरचनाओं में निर्धारित सेवा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराना है। साप्ताहिक निरीक्षण और ‘डेटा लेक पोर्टल’ पर अपलोड होंगी तस्वीरें नई व्यवस्था…
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय संक्रामक रोगों की पहचान, रोकथाम और वैक्सीन अनुसंधान को मिलेगी गति कृषि, पशुपालन और मानव स्वास्थ्य से जुड़े अनुसंधान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण उपलब्धि रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई दिशा देने के साथ ही वैज्ञानिक नवाचार और संक्रामक रोगों की रोकथाम के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस प्रयोगशाला के…
ड्रा के जरिए फ्रेंचाइजीस को टीमों का आबंटन भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की घोषणा ओलंपियन सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर सिंह और चिंगलेनसाना सिंह करेंगे टीमों की अगुवाई रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 भारत के सबसे प्रतिष्ठित और सफल फील्ड हॉकी खिलाड़ियों में से एक सरदार सिंह को छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन का लीग एंबेसडर घोषित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा आयोजित भारत की पहली हॉकी लीग, छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का उद्घाटन सीजन 21 अक्टूबर से…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
