​”शिक्षण या डेटा एंट्री? VSK ऐप के मकड़जाल में फंसा शिक्षक”

रायपुर

छत्तीसगढ़ में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सहायक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। ‘छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन’ की हालिया ऑनलाइन बैठक में प्रदेश के शिक्षकों ने आर-पार की लड़ाई का निर्णय लेते हुए 15 जुलाई को राजधानी रायपुर में विधानसभा घेराव का ऐलान किया है, जिसे फेडरेशन द्वारा ‘महाआंदोलन’ की संज्ञा दी गई है।

हमें शिक्षक रहने दो, मोबाइल ऑपरेटर मत बनाओ — डिजिटल बेड़ियों में जकड़ा गुरुजी का सम्मान

प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राठौर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से चलाने की रणनीति तय की गई है, जिसके तहत 6 जुलाई को शिक्षा सचिव से मुलाकात और रायपुर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 7 से 13 जुलाई तक राज्य के सभी सांसदों और विधायकों को ज्ञापन सौंपकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा और अंततः 15 जुलाई को प्रदेशभर के शिक्षक एकजुट होकर विधानसभा का घेराव करेंगे।

प्रदेश के शिक्षा विभाग में हावी अटैचमेंट का ‘भ्रष्ट तंत्र’: डीपीआई के सख्त आदेशों को ठेंगा दिखाकर मलाईदार कुर्सियों पर जमे शिक्षक
फेडरेशन की प्रमुख मांगों में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार पदोन्नति में वरिष्ठता का ध्यान रखना और पात्रता समय-सीमा को 30 अगस्त 2028 तक सुनिश्चित करना शामिल है। इसके साथ ही, सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए विभागीय परीक्षा आयोजित करने, ‘मोदी की गारंटी’ के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नति वेतन देने और प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करते हुए समस्त लाभ प्रदान करने की मांग की गई है।

‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ के तहत 26 करोड़ से अधिक छात्रों की बन चुकी है ‘APAAR’ आईडी

इसके अलावा, एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा VSK ऐप की तकनीकी समस्याओं के समाधान तक शिक्षकों का वेतन न काटने का आग्रह भी सरकार से किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राठौर ने सभी शिक्षकों और पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वे इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरें, क्योंकि यह लड़ाई सीधे तौर पर शिक्षकों के भविष्य और अधिकारों से जुड़ी है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version