जनगणना-2027 का डिजिटल आगाज: गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किए टूल्स और शुभंकर ‘प्रगति-विकास’
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को अपनी बीमा कंपनियों में अतिरिक्त शेयर खरीदने की मंजूरी दे दी है। बैंक अपनी दो सहयोगी कंपनियों, जेनरली सेंट्रल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी को और बढ़ाएगा।
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले का ‘5% मॉडल’ बना जल सुरक्षा की नई मिसाल
इस योजना के तहत, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जेनरली सेंट्रल इंश्योरेंस कंपनी में 1.09 प्रतिशत और जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 0.82 प्रतिशत अतिरिक्त इक्विटी खरीदेगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया देश में बैंकिंग सेवाएं जैसे जमा स्वीकार करना, कर्ज देना और अन्य वित्तीय सुविधाएं प्रदान करता है। वहीं, जेनरली सेंट्रल इंश्योरेंस कंपनी सामान्य बीमा और जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी जीवन बीमा की सेवाएं देने का काम करती हैं। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस फैसले पर विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।
ITI छात्रों के लिए अनिवार्य हुई गुणवत्तापूर्ण ‘ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग’

