मार्च की आंधी-बारिश: कहीं ‘अमृत’ तो कहीं ‘आफत’; महुआ, आम और लीची पर मौसम के बदले मिजाज का बड़ा असर
जशपुर | जशपुर जिले में स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जिले में संचालित हो रही 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षाओं के सफल संचालन को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बड़ा परिवर्तन किया है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के संचालन का समय आगामी आदेश तक बदल दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय वर्तमान में चल रही बोर्ड स्तर की परीक्षाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

स्कूलों के संचालन हेतु निर्धारित नई समय-सारणी:
|
क्र. | शाला का प्रकार | दिवस | स्कूल संचालन का समय |
|—|—|—|—|
| 1 | दो पाली में संचालित शालाएं | सोमवार से शनिवार | प्रथम पाली: सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक
द्वितीय पाली: दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक |
| 2 | एक पाली में संचालित शालाएं | सोमवार से शुक्रवार | सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक |
| | | शनिवार | सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक |
जिला शिक्षा अधिकारी को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बदलाव से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने और स्कूल प्रबंधन को व्यवस्थाएं बनाने में बड़ी सहूलियत होगी।

