रायपुर
बिलासपुर उच्च न्यायालय द्वारा पारित सख्त आदेशों के अनुपालन में, छत्तीसगढ़ शासन का स्कूल शिक्षा विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। प्रदेश के सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में आवारा कुत्तों के बढ़ते दखल, उनकी वजह से होने वाली घटनाओं की रोकथाम और बच्चों की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।


