​🥃 ​”बाबू मोशाय… अब होली पर जाम भी होगा और इंतज़ाम भी!” छत्तीसगढ़ में ड्राई डे की छुट्टी।

जशपुरनगरः भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव का रायपुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां जूदेव ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जशपुर में विजय आदित्य सिंह जूदेव के नेतृत्व से युवाओं को बेहतर दिशा और मार्गदर्शन मिलेगा तथा युवा मोर्चा का संगठन और मजबूत होगा।

लाल आतंक का सूर्यास्त: लहू से सने जंगलों में लोकतंत्र की जीत और नक्सलियों के ‘पैकअप’ की पूरी कहानी

उन्होंने यह भी कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और संगठन मंत्री पवन साय का गृह जिला है, ऐसे में उनके मार्गदर्शन में जिला युवा मोर्चा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। विजय आदित्य सिंह जूदेव की सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी संगठन को सशक्त करेगी। विजय आदित्य सिंह जूदेव ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि वे सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

आसमान के ‘फाइटर जेट’ की घर वापसी: उदंती सीतानदी में पेरेग्रीन फाल्कन की मौजूदगी ने संरक्षण नीतियों पर लगाई मुहर

उन्होंने कहा कि वे स्वर्गीय दादा दिलीप सिंह जूदेव द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए संगठन को शीर्ष स्थान तक ले जाने का संकल्प रखते हैं। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व द्वारा विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा शक्ति को संगठित करना, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करना, धर्म जागरण और हिंदुत्त्व की रक्षा के लिए सतत कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

आंतरिक्ष संगवारी  प्रतियोगिता में  जशपुर के छात्र-छात्राएं दिखाएँगे प्रतिभा

विजय आदित्य सिंह जूदेव ने परम् आदरणीय मार्गदर्शक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, संगठन मंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह, तथा भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के सभी वरिष्ठ जनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version