छत्तीसगढ़ बजट सत्र 2026: 15 बैठकें, 108 घंटे की मैराथन चर्चा और सभी 8 विधेयक पारित, 603 ध्यानाकर्षण सूचनाएं, 2924 सवालों के साथ संपन्न हुआ नवीन भवन का प्रथम सत्र

नई दिल्ली/रायपुर | 23 मार्च 2026

देश में एलपीजी सिलिंडरों की बढ़ती किल्लत और आपूर्ति के संकट के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने गैस बुकिंग की प्रक्रिया में एक ऐसा बदलाव किया है जिसने उपभोक्ताओं के साथ-साथ गैस एजेंसी संचालकों को भी हैरान कर दिया है। नए नियमों के मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं ने चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित 12 सिलिंडरों का अपना सालाना कोटा पूरा कर लिया है, उन्हें अब अगले रिफिल के लिए सामान्य तरीके से बुकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। अब ऐसे ग्राहकों को अनिवार्य रूप से ‘हेलो बीपीसीएल’ एप डाउनलोड करना होगा और वहां कंपनी द्वारा पूछे गए कई निजी और घरेलू सवालों के जवाब देने होंगे। इन सवालों में परिवार के सदस्यों की कुल संख्या, घर में आए मेहमानों का विवरण, और क्या घर में कोई शादी, भंडारा या विशेष आयोजन है जैसी जानकारियां शामिल हैं। इन सभी औपचारिकताओं और सवालों के संतोषजनक जवाब देने के बाद ही सिस्टम सिलेंडर की नई बुकिंग स्वीकार करेगा।

 छत्तीसगढ़ विधानसभा : सदन में कौन रहा ‘सक्रिय’ और कौन ‘फिसड्डी’? अनुज शर्मा समेत कई विधायक रहे अव्वल, दिग्गज नेताओं की हाजिरी रही कम, सत्रों का पूरा लेखा-जोखा यहाँ देखें

रविवार से अचानक लागू हुए इस नियम ने जमीन पर भारी भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है, क्योंकि इसकी पूर्व जानकारी न तो गैस एजेंसी संचालकों को थी और न ही आम जनता को। सोमवार सुबह से ही जब बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपने मोबाइल फोन से पारंपरिक तरीके (IVR या SMS) से बुकिंग की कोशिश की और वे असफल रहे, तो वे भागते हुए गैस एजेंसियों के दफ्तर पहुँचे। चौंकाने वाली बात यह है कि एजेंसी स्टाफ को भी इस बदलाव की भनक नहीं थी और जब संचालकों ने कंपनी के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया, तब जाकर इस नई और जटिल प्रक्रिया का खुलासा हुआ। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्टि्रब्यूटर्स एसोसिएशन के अनुसार, 12 सिलिंडरों का कोटा खत्म होने के बाद अब अतिरिक्त गैस की जरूरत को साबित करने के लिए एप के जरिए यह सर्वे अनिवार्य कर दिया गया है।

 न्याय का संकल्प और जुर्म पर प्रहार: खाकी की आन-बान-शान, प्रशांत कुमार ठाकुर का बेमिसाल सफर

बीपीसीएल के इस कदम से सबसे ज्यादा परेशानी उन बुजुर्गों, ग्रामीणों और गरीब वर्ग के उपभोक्ताओं को होने वाली है जो आज भी स्मार्टफोन की जगह सामान्य कीपैड वाला फोन इस्तेमाल करते हैं। डिजिटल साक्षरता की कमी और स्मार्टफोन खरीदने की असमर्थता के बीच, घर बैठे गैस बुकिंग की पुरानी सहूलियत अब ऐसे लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। सवालों के जवाब देने की इस कठिन प्रक्रिया के कारण अब उपभोक्ताओं को बार-बार गैस एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि पारदिर्शता लाने के नाम पर लागू किए गए इन नियमों ने आम आदमी की रसोई के बजट के साथ-साथ उनकी मानसिक परेशानी भी बढ़ा दी है, खासकर ऐसे समय में जब शादियों और त्योहारों का सीजन नजदीक है।

​”कोटा-दिल्ली फेल! जशपुर के एक सरकारी संस्थान ने 12 साल में पैदा किए दर्जनों टॉपर्स,IITians और डॉक्टर्स; हर जगह वनांचल के बच्चों का दबदबा; देखिए चमत्कारी आंकड़े!”

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version