जशपुर जिले के तमीेल सन्ना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामनन्हेसर में बिना प्रस्ताव पारित किए और पंचायत के पंचों को गुमराह करके मनमाने तरीके से राशि आहरण करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पंचायत के पंच अमित कुमार गुप्ता, रामलखन यादव और अन्य ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत जशपुर) एवं कलेक्टर जशपुर को लिखित शिकायत सौंपी है।
SCERT और DIET में अब अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, दोनों का बनेगा अलग कैडर
शिकायत में मुख्य रूप से आरोप लगाया गया है कि पंचायत के नए पंच और सरपंच होने का फायदा उठाकर सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा बिना कोई प्रस्ताव पास किए और पंचों को भरोसे में लिए बिना राशि का आहरण किया जा रहा है। पंचों द्वारा पूछने पर सही जानकारी नहीं दी गई, लेकिन जब ऑनलाइन पेमेंट का विवरण देखा गया तो पता चला कि सचिव और सरपंच द्वारा मिलकर बड़े पैमाने पर राशि का आहरण कर बंदरबांट की गई है।
विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर की गई अनियमितताओं में ऊपर जोकारी से कवई तक सड़क सुधारीकरण के नाम पर भगत बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर को ₹2,25,000 का भुगतान, पंचायत भवन विद्युतीकरण के लिए बजरंग अग्रवाल को ₹84,895 का भुगतान, तथा पंचायत भवन पुताई व वाल पेंटिंग के लिए ₹21,000 का भुगतान शामिल है।
इसके अलावा चबूतरा निर्माण, टीपैनल कार्य, सामग्री खरीदी और अन्य विभिन्न भुगतानों के रूप में भारी-भरकम राशि बिना पारदर्शिता के निकाली गई है।
शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि इस तरह मनमाने तरीके से काम करने वाले सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव को तत्काल मूल पदस्थ पंचायत में वापस भेजा जाए और किसी दूसरे सचिव को पंचायत का प्रभार सौंपा जाए।
साथ ही, फर्जी तरीके से आहरित की गई पूरी राशि को वापस पंचायत के खाते में जमा कराए जाने की अपील की गई है। इस शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कैंप बगिया और मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत बगीचा) को आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचनार्थ प्रेषित की गई है।
दो पिकअप से 4.60 करोड़ का 919 किलो गांजा जब्त, फिल्मी अंदाज में पीछा कर 6 तस्करों को दबोचा
8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा सस्पेंस खत्म: अक्टूबर में होने जा रही है वो बैठक, जिसका सबको था इंतजार!

