8वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द बदल सकता है वेतन ढांचा!
रायपुर
केंद्र सरकार की ओर से घरेलू गैस कनेक्शन के लिए अनिवार्य किए गए ई-केवाईसी (e-KYC) सत्यापन की समय-सीमा 23 अगस्त को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में करीब 70 लाख कुल गैस ग्राहकों में से 6 लाख से अधिक लोगों ने अब तक अपना सत्यापन नहीं कराया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने ऐसे कनेक्शनों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है, जिसका सीधा असर गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग पर पड़ रहा है।
देश में इंडक्शन चूल्हों को बढ़ावा देने की तैयारी: सीधी सब्सिडी देगी सरकार, LPG सिलेंडर के मुकाबले 33% सस्ता पड़ेगा खाना पकाना
1 सितंबर से और सख्त होगी कार्रवाई
पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार, 1 सितंबर से कार्रवाई को और अधिक सख्त किया जा रहा है। जिन ग्राहकों की ऑनलाइन बुकिंग अभी किसी तकनीकी वजह से हो भी रही है, उसे भी तत्काल प्रभाव से बंद किया जा सकता है। जिन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे जब गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं, तो उन्हें पहले सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा जा रहा है।
चावल के दाम में 15 फीसदी तक का उछाल, दाल किसानों के लिए खुलेंगे 500 नए खरीद केंद्र
रायपुर में 30 हजार से ज्यादा ग्राहक शामिल
राजधानी रायपुर जिले में एचपीसीएल (HPCL), बीपीसीएल (BPCL) और इंडेन (Indane) के करीब सात लाख ग्राहक हैं। इनमें से 30 हजार से अधिक ग्राहकों ने तय समय सीमा तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, जिसके चलते इन कनेक्शनों पर भी रोक लगाई जा रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में इंडेन के ग्राहकों की संख्या सबसे ज्यादा है, इसलिए लंबित मामलों की संख्या भी इसी कंपनी में अधिक है।
एजेंसियों पर गिरेगी गाज
कम सत्यापन वाले मामलों को लेकर पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों ने गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। जिस एजेंसी में ई-केवाईसी न कराने वाले ग्राहकों की संख्या ज्यादा पाई जाएगी, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। इसके चलते एजेंसियों ने भी सक्रियता दिखाते हुए ऐसे ग्राहकों को फोन पर संपर्क कर जल्द से जल्द सत्यापन कराने के लिए बुलाना शुरू कर दिया है।
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर हुए या नहीं? जानिए सोशल मीडिया पर क्या बताई वजह
फर्जी और दोहरे कनेक्शनों का खुलासा
विभाग की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि ई-केवाईसी न कराने वालों में कई ऐसे नाम शामिल हैं जो या तो दूसरे शहरों में शिफ्ट हो चुके हैं, मृत हो चुके हैं या फिर एक ही व्यक्ति के नाम पर कई कनेक्शन दर्ज हैं। कंपनियों का मानना है कि इनमें एक बड़ी संख्या फर्जी कनेक्शनों की हो सकती है। ऐसे मामलों की पहचान और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी:
ग्राहक अपना आधार कार्ड और गैस पासबुक लेकर अपनी संबंधित गैस एजेंसी जा सकते हैं। वहां कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए फोटो खींचकर प्रक्रिया पूरी कर देते हैं और गैस कार्ड पर ई-केवाईसी की सील लगा देते हैं। जो ग्राहक एजेंसी जाने में असमर्थ हैं, वे संबंधित पेट्रोलियम कंपनी (इंडेन, एचपी या भारत गैस) के आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे भी ऑनलाइन ई-केवाईसी सत्यापन पूरा कर सकते हैं।



