जनवरी में स्मार्टफोन बाजार में मचेगा धमाल, Realme से लेकर Oppo तक लॉन्च होंगे दमदार कैमरा और पावरफुल फीचर्स वाले नए फोन
उत्तर भारत में हो रही लगातार बर्फबारी और अफगानिस्तान की ओर से आ रही ठंडी हवाओं का असर अब झारखंड और छत्तीसगढ़ में साफ नजर आने लगा है। मौसम में अचानक आई ठंडक से लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे शीतलहर का असर तेज होगा।
झारखंड में ठंडी हवाओं के कारण मौसम पूरी तरह बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 25 दिसंबर को रांची समेत पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इन जिलों में शीतलहर चलने की भी पूरी संभावना जताई गई है। ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति 26 दिसंबर तक बनी रह सकती है।
सड़क हादसों का कहर: दो भीषण दुर्घटनाओं में 19 लोगों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर घायल
बुधवार को रांची सहित कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रांची का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन की तुलना में एक डिग्री कम है। मेदिनीनगर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बोकारो में यह 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे अधिक ठंड गुमला और कांके में महसूस की गई, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 3.9 और 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोहरे का असर विजिबिलिटी पर भी देखने को मिला। रांची और जमशेदपुर में दृश्यता घटकर 500 मीटर तक पहुंच गई, जबकि देवघर में यह 400 मीटर दर्ज की गई। घने कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है।
कौन बनेगा करोड़पति में सरगुजा की बेटी का जलवा, विभा चौबे ने रचा इतिहास
उधर छत्तीसगढ़ में भी ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर चली है और आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। खासतौर पर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में ठंड का असर ज्यादा रहेगा।
बीते दिन दुर्ग जिले के कुछ इलाकों में शीतलहर दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। दिन में हल्के बादल छाए रहे और शाम के समय ठंड बढ़ गई। हवा की रफ्तार लगभग 2 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
मौसम विभाग ने बताया है कि 25 दिसंबर को रायपुर में भी कुहासा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, ऐसे में खासकर बुजुर्गों और बच्चों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
Year Ender 2025: भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहा यह साल, खिताबों की बरसात और टूटे इंतजार के रिकॉर्ड

