रायपुर:
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पुलिस विभाग में सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर संवर्ग के 341 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम घोषित होने के साथ ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर संवर्ग के कुल 341 विज्ञापित पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई 2026 को सफलता पूर्वक किया गया था। इस परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में कुल 183 परीक्षा केंद्र तैयार किए गए थे। हाल ही में घोषित परिणामों के अनुसार, आयोग ने मुख्य परीक्षा के अगले चरण में शामिल होने के लिए कुल 7,301 अभ्यर्थियों का सफलतापूर्वक चयन किया है।
अक्टूबर में संभावित है मुख्य परीक्षा
आयोग के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पुनः ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की तिथियों और अन्य दिशा-निर्देशों की जानकारी आयोग द्वारा जल्द जारी की जाएगी।
अभ्यर्थियों में उत्साह
रिजल्ट जारी होते ही सफल उम्मीदवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अभ्यर्थी अब अक्टूबर में होने वाली मुख्य परीक्षा की गहन तैयारी में जुट गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने से प्रदेश के पुलिस महकमे को जल्द ही नए अधिकारी मिलेंगे।




