सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को बड़ी मंजूरी: बीमा कंपनियों में बढ़ाएगा अपनी हिस्सेदारी
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो खाली हो रही सीटों के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस, दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है।
भाजपा की ओर से प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस महत्वपूर्ण मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक उनके प्रस्तावक बने। नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचने पर लक्ष्मी वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत सरकार के कई कैबिनेट मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

जनगणना-2027 का डिजिटल आगाज: गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किए टूल्स और शुभंकर ‘प्रगति-विकास’
वहीं, कांग्रेस की ओर से वर्तमान राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने एक बार फिर नामांकन दाखिल किया है। उनके नामांकन के समय नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और विधायक उमेश पटेल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और विधायक विधानसभा में उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की ये दो सीटें वर्तमान में फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी के पास हैं, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इन खाली हो रही सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को फिर से मौका दिया है, जबकि भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है।
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले का ‘5% मॉडल’ बना जल सुरक्षा की नई मिसाल

