‘ग्रीन गोल्ड’ का कारोबार! ओडिशा से उत्तर भारत तक फैला 800 करोड़ का ‘गांजा कॉरिडोर’
बिलासपुर/रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रदेश के लाखों अन्नदाताओं की होली खुशियों से भर दी। बिलासपुर जिले के रहंगी में आयोजित एक भव्य किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने एक सिंगल क्लिक के जरिए ‘कृषक उन्नति योजना’ की राशि जारी की। इसके तहत प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के बैंक खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि सीधे ट्रांसफर की गई।
आलोचना से डर कैसा? मानसिक ‘डिफेंस मोड’ को छोड़ें और अपनाएं सफलता का नया नजरिया

किसानों के सम्मान में समर्पित रहा दिन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि आज का दिन प्रदेश के उन किसानों के सम्मान का है, जिनकी मेहनत से छत्तीसगढ़ खुशहाल है। उन्होंने कहा, “हमने वादा किया था कि किसानों को धान की सही कीमत समय पर देंगे और आज होली से पहले यह पैसा उनके खातों में भेजकर हम अपना वादा निभा रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि इस बार धान खरीदी में बारदाने या भुगतान को लेकर किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी गई।
सावधान! 14 मार्च से थम जाएंगी शहनाइयां: सूर्य का मीन राशि में प्रवेश और ‘खरमास’ का साया

बिलासपुर को मिली 263 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
सिर्फ खेती ही नहीं, मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के बुनियादी ढांचे को भी नई रफ्तार दी। उन्होंने 263.17 करोड़ रुपए की लागत वाले कुल 89 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें चकरभाटा स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक अस्पताल बनाने और स्कूलों के उन्नयन जैसी घोषणाएं शामिल हैं। साथ ही, सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हुए उन्होंने सतनामी और आदिवासी समाज के सामुदायिक भवनों के लिए 50-50 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया।
नक्सलवाद की विदाई और दुग्ध क्रांति का संकल्प
मंच से मुख्यमंत्री साय ने एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा कर दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए NDDB के साथ हुए समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब जल्द ही ‘दुग्ध क्रांति’ की ओर कदम बढ़ाएगा।
हितग्राहियों की जुबानी: “अब मनेगी असली होली”
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर के किसानों से बातचीत भी की। जगदलपुर की बसंती कश्यप ने बताया कि उन्हें 36 हजार रुपए मिले हैं, जबकि कोरबा के पहाड़ी कोरवा हितग्राही सुखन साय ने 53 हजार रुपए मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। किसानों का कहना था कि इस बोनस राशि से वे अपने पक्के मकान बनाएंगे और बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे।

कृषि मंत्री की अपील: केवल धान ही नहीं, दलहन-तिलहन भी उगाएं
समारोह में मौजूद कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों को समृद्ध बनाने का मंत्र देते हुए कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फसल विविधीकरण अपनाएं और धान के साथ-साथ दलहन-तिलहन की खेती करें ताकि उनकी आमदनी और बढ़ सके।

