जशपुर
दिनांक 3 फरवरी को जशपुर जिले के मनोरा विकास खंड के बहेरना संकुल में संकुल स्तरीय मापन मेला आयोजित किया गया। इस मेले का आयोजन प्राथमिक शाला बहेरना में हुआ। जिसमें प्राथमिक शाला नडार, प्राथमिक शाला कांची एवं प्राथमिक शाला बहेरना के बच्चों और शिक्षकों ने सहभागिता की।
*इस मापन मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगतपाल राम, विशिष्ट अतिथि के तौर पर संकुल प्राचार्य पुष्पा लकड़ा, संकुल समन्वयक उपेंद्र कुमार पंकज एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के मुकेश उपस्थित थे।
*मापन मेला* में बच्चों को लंबाई, भार, समय एवं धारिता से संबंधित गतिविधियां कराई गई। बच्चों को अमानक इकाई के माध्यम से लंबाई, भार, समय और धारिता को मापने का अवसर देते हुए क्रमशः सेंटीमीटर, मीटर एवं किलोमीटर; ग्राम, किलोग्राम एवं क्विंटल ; सेकेंड, मिनट, घंटा, दिन -रात, वर्ष के बारह महीने एवं साल के 365 दिन तथा मिलीलीटर एवं लीटर की समझ विकसित की गई। बच्चों ने कदम, बित्ता, हाथ की सहायता से लंबाई मापते हुए इसकी सीमाओं को समझा,फिर मानक इकाई के लिए टेप की सहायता से लंबाई और ऊंचाई नापते हुए समझ बनाई। वहीं ग्लास, बोतल आदि से धारिता नापते हुए 250, 500 एवं 1000 एमएल के मापन की सहायता से नापा। वहीं वस्तु विनिमय व पत्थर की सहायता से भार नापने की सीमाओं को समझते हुए मैन्युअल और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के माध्यम से आलू प्याज और खुद का वजन मापा।
ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती को मिली हरी झंडी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
इस दौरान बच्चों में लम्बाई, भार, समय व धारिता की सरलता से समझ बनती हुई दिखाई दी।
*मापन मेले में तीन स्कूलों के कक्षा 1 से 5 तक के 60 से अधिक विद्यार्थियों एवं प्राथमिक शाला बहेरना की प्रधानपाठिका जयंती लोयला तिग्गा, शिक्षिका राजेश्वरी भगत; प्राथमिक शाला नडार की प्रधान पाठिका रूमेला कुजूर एवं शिक्षिका जयंती सोनी; प्राथमिक शाला चर्चपारा कांची की प्रधान पाठिका कमल खलखो एवं प्राथमिक शाला लोटा कोना की प्रधानपाठिका धनमाईत बाई; प्राथमिक शाला कांची के प्रधान पाठक हेरमोन कुजूर मौजूद रहे।

