कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, केशकाल के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार डडसेना को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर वरिष्ठ व्याख्याता संगीता भास्कर को नया प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि डडसेना की लापरवाही के कारण विद्यालय संचालन में लगातार व्यवधान आ रहा था। इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती और शिक्षा व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
लापरवाही बनी कार्रवाई की वजह
जारी आदेश में कलेक्टर ने साफ लिखा है कि प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार डडसेना अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर नहीं थे। उनकी कार्यशैली से विद्यालय संचालन बाधित हो रहा था और शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।लगातार शिकायतों और निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने कठोर निर्णय लिया और उन्हें प्रभारी प्राचार्य पद से हटाकर मूल पद पर लौटा दिया।
ये भी पढ़े डीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण,कन्या विद्यालय जशपुर के लिपिक को नोटिस
नई जिम्मेदारी संगीता भास्कर के कंधों पर
अब इस पद पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल की वरिष्ठ व्याख्याता संगीता भास्कर को नियुक्त किया गया है। आदेशानुसार, उन्हें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, केशकाल की प्रभारी प्राचार्य बनाकर आगामी आदेश तक जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगीता भास्कर को अब विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था, शिक्षण गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर करने की चुनौती मिलेगी। ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Instagram पर फॉलो करें।