निजी स्कूलों को बड़ी राहत: अब खुद ले सकेंगे लोकल परीक्षाएं, शिक्षा विभाग ने संशोधित किया अपना आदेश!

मुंगेली, 05 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत मुंगेली जिले में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए ‘‘मिशन 90 प्लस परीक्षा परिणाम उन्नयन कार्यक्रम’’ की शुरुआत की गई है।

परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी 6 फरवरी  4.5 करोड़ से अधिक छात्रों को देंगे सफलता का मंत्र

 

इस महत्वाकांक्षी पहल का मुख्य उद्देश्य शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में ऐतिहासिक सुधार लाना है।

अब पूरी से प्रयागराज को जोड़ने की तैयारी: रेल की पटरियों के बिछने पर सरगुजा बनेगा देश की नई व्यापारिक और आध्यात्मिक धुरी”, बदलेगी तकदीर…

अभियान की प्रगति की समीक्षा करने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों की एक मैराथन बैठक ली। इस बैठक में कलेक्टर का कड़ा रुख देखने को मिला, जहाँ उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की शिक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: नशे के खिलाफ टास्क फोर्स और SOG को मंजूरी; अब छत्तीसगढ़ में ही तैयार होंगे पायलट

लापरवाही पर गिरी गाज: वेतन रोकने और नोटिस के निर्देश
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की जवाबदेही तय की। मनोहरपुर स्कूल की लचर प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने प्राचार्य संजीव निर्मलकर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण कार्यों में भारी लापरवाही और छात्रों के प्रगति पत्रक संधारित न पाए जाने पर कलेक्टर ने जिले के सभी बीईओ (BEO) एवं एबीईओ (ABEO) की सैलरी रोकने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

सरकारी स्कूलों में ‘कॉन्वेंट’ जैसा लुक: छत्तीसगढ़ के 60 लाख बच्चों को मिलेगी नई यूनिफॉर्म

इसके साथ ही, शैक्षणिक स्तर में सुधार न लाने वाले लालपुर, मनोहरपुर, लगरा, देवरहट, डोंगरिया, राम्हेपुर, बैगाकापा एवं गोड़खाम्ही स्कूलों के प्राचार्यों की वेतन वृद्धि (Increment) असंचयी प्रभाव से रोकने की कार्यवाही भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अंतरिक्ष में भारत का ‘विजय रथ’: डॉकिंग तकनीक में दुनिया का चौथा सिरमौर बना भारत, 2025 की उपलब्धियों पर इसरो की रिपोर्ट

नवाचार और ‘स्मार्ट टीचिंग’ को बढ़ावा
कलेक्टर ने बैठक में मौजूद प्राचार्यों से सीधा संवाद किया। उन्होंने राम्हेपुर विद्यालय की प्राचार्य मरियम एक्का को आगामी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और अन्य स्कूलों को अपनी ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ साझा करने को कहा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के सभी स्कूलों के सफल नवाचारों का एक संकलित प्रतिवेदन तैयार किया जाए, ताकि सभी विद्यार्थी उसका लाभ उठा सकें।

‘मिशन मौसम’ से बदला भारत: पूर्वानुमान की सटीकता में 40% तक का सुधार, अब रडार की जद में आया देश का 87% हिस्सा

कलेक्टर ने जोर देते हुए कहा कि: “शिक्षा गुणवत्ता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। सभी अधिकारी और शिक्षक बेहतर मॉनिटरिंग टूल का उपयोग करें और जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें। अनसॉल्व्ड और मॉडल पेपर्स की तैयारी गंभीरता से कराई जाए।”

स्मार्ट किसान-स्मार्ट खेती: 1.56 करोड़ किसानों को मोबाइल पर मिल रहा रीयल-टाइम वेदर अपडेट; IMD ने राज्य पोर्टल्स के साथ किया डेटा एकीकृत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि परीक्षा से पहले का यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षकों को अब एक ‘स्मार्ट टीचर’ की भूमिका निभाते हुए नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों की सोच विकसित करनी चाहिए। वहीं, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने सभी शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की सीख दी।

डिजिटल और सशक्त हुईं देश की पंचायतें: 21 राज्यों में महिलाओं को 50% आरक्षण, 10 लाख से अधिक प्रतिनिधियों को मिली ट्रेनिंग

बैठक में बेहतर कार्य करने वाली प्राचार्य शकुंतला के प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी  एल.पी. डाहिरे, डीएमसी  अशोक कश्यप् सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य उपस्थित रहे।

मिशन सक्षम आंगनवाड़ी: अब ‘स्मार्ट’ होंगे आंगनवाड़ी केंद्र, बजट में भारी बढ़ोतरी और 50,000 नए भवनों का लक्ष्य

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version