लंगूर की आवाज निकाली तो मिलेगी नौकरी, बेरोजगारों के लिए निकली अनोखी भर्ती
नई दिल्ली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए कई राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा की है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
कांग्रेस संगठन में यह जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि स्क्रीनिंग कमेटी का काम चुनाव से पहले उम्मीदवारों के नामों पर विचार करना और पार्टी नेतृत्व को अपनी सिफारिशें देना होता है। ऐसे में टी.एस. सिंहदेव की नियुक्ति को पार्टी नेतृत्व के भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है।
साधारण नहीं था शनिवार का चांद, पूर्णिमा की रात बनी खास; नए साल के पहले सुपरमून ने देश को किया मंत्रमुग्ध
पार्टी सूत्रों के अनुसार, सिंहदेव के प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक समझ को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक मंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके सिंहदेव को कांग्रेस के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है।
कांग्रेस का मानना है कि उनके नेतृत्व में तमिलनाडु और पुडुचेरी में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया अधिक मजबूत और पारदर्शी होगी। इस नियुक्ति को आगामी चुनावों की तैयारी के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

CUET UG 2026 के लिए आवेदन शुरू 11 से 31 मई के बीच होगी परीक्षा, 30 जनवरी तक भरें फॉर्म

