जशपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 16 अगस्त की शाम जशपुर में आयोजित रैली में छात्रावास के विद्यार्थियों को शामिल किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनमोहन भगत के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों को किसी राजनीतिक दल के कार्यक्रम अथवा रैली में शामिल किया जाना गंभीर एवं आपत्तिजनक विषय है। छात्रावास के विद्यार्थियों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए। यदि विद्यार्थियों को छात्रावास अधीक्षक अथवा किसी अन्य अधिकारी-कर्मचारी के निर्देश, दबाव या सहमति से रैली में शामिल कराया गया है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में किसी भी छात्रावास के विद्यार्थियों को किसी राजनीतिक दल के कार्यक्रम, रैली अथवा अन्य राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं किया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं।
महामंत्री मनमोहन भगत ने कहा कि विद्यार्थियों का उपयोग किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्र-छात्राओं को शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान देने का अवसर मिलना चाहिए, न कि उन्हें राजनीतिक गतिविधियों का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने मामले की तत्काल जांच कर दोषी पाए जाने वाले छात्रावास अधीक्षक एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनय प्रकाश एक्का, सहस्त्रांशु पाठक, पार्षद सबनम ख़ान, आसिफ़ ख़ान, मंडल अध्यक्ष असरफ़ ख़ान,नागेश्वरी बाई सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छात्रावास के विद्यार्थियों को भाजपा की रैली में शामिल किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
ये भी पढ़ें-
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.


