जशपुरनगर, 03 अक्टूबर 2026/

रायगढ़ में 26, 27 एवं 28 सितंबर 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जशपुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 9 खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य एवं जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में हर्ष नागवंशी, रुद्र प्रताप सिंह, युवराज कुमार, अभिषेक कुजूर, हर्षित भगत, इशिका लकड़ा, निहारिका यादव, विक्की खलखो एवं आशू यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं शशांक लकड़ा, अंश एवं दिव्यंका साय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

इस उपलब्धि में खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ प्रशिक्षक श्री आशू यादव के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जशपुर जिले के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

जिला ताइक्वांडो फेडरेशन जशपुर के सचिव ने बताया कि जिले में खिलाड़ियों को निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास के माध्यम से खिलाड़ियों की तकनीक एवं खेल कौशल को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि जशपुर के खिलाड़ी लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर रहे हैं। इस बार 9 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version