शिक्षा की दौड़ में बलरामपुर की ठोस प्रगति: पीजीआई रिपोर्ट में ‘प्रचेष्टा-1’ श्रेणी में दर्ज की उपस्थिति

*संवाददाता उमेश कुमार प्रजापति* सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर में निर्माणाधीन दुकानों के निरीक्षण के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा सन्नी बंसल ने वार्ड क्रमांक 08 स्थित पुराने बस स्टैंड के पास हमर क्लिनिक के समीप चल रहे दुकान निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया।

सरसों तेल और मसालों के दाम आसमान पर, बजट बिगड़ने से एक किलो की जगह पाव भर खरीद रहे लोग

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की शिकायत पर उपाध्यक्ष नेहा सन्नी बंसल शुक्रवार सुबह निर्माण स्थल पर पहुंचीं। इस दौरान नगर पंचायत के उप अभियंता प्रदीप एक्का, पार्षदगण, नगर पंचायत कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्ग से निर्माण स्थल की दूरी की माप की गई। उपाध्यक्ष का आरोप है कि सरगुजा कलेक्टर द्वारा 28 जुलाई 2025 को जारी आदेश के अनुसार अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग से 22.50 मीटर की दूरी छोड़कर दुकानों का निर्माण किया जाना था, जबकि मौके पर यह दूरी लगभग 13 मीटर पाई गई। इसी आधार पर उन्होंने निर्माण कार्य को नियम विरुद्ध बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई।

हाईकोर्ट वैकेंसी: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने निकाली बंपर भर्ती, स्पीड पोस्ट से 10 अगस्त तक स्वीकार होंगे आवेदन

उपाध्यक्ष नेहा सन्नी बंसल ने यह भी आरोप लगाया कि बस स्टैंड परिसर में लगाए गए “हमर लखनपुर” लाइटिंग बोर्ड का भुगतान सही कई खरीदी में मनमाने दर पर किया गया है, जिससे भ्रष्टाचार किया गया है । उन्होंने उक्त कार्य की भी जांच कराए जाने की मांग की।

मामले की जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को दूरभाष के माध्यम से देकर मौके पर बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन उपाध्यक्ष के अनुसार सीएमओ निरीक्षण स्थल पर नहीं पहुंचे। इस बात को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी नाराजगी व्यक्त की।

ITR Filing 2026: 1.7 करोड़ लोगों ने भर दिया रिटर्न, क्या आपने किया? जानिए आखिरी तारीख

निर्माण कार्य के संबंध में उपाध्यक्ष द्वारा पूछे जाने पर उप अभियंता प्रदीप एक्का ने बताया कि परियोजना का लेआउट संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है तथा निर्माण कार्य निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है।

मैनपाट में हुड़दंग मचाने वाले बाइकर गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 60 बाइक जब्त, चालक गिरफ्तार

निरीक्षण के बाद उपाध्यक्ष नेहा सन्नी बंसल ने नगर पंचायत प्रशासन, सीएमओ एवं उप अभियंता पर नियमों की अनदेखी, गुणवत्ता संबंधी अनियमितताओं तथा संभावित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा कराए गए कुछ अन्य कार्यों एवं निर्माणों में भी लागत और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
दूसरी ओर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) विद्यासागर चौधरी ने दूरभाष पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे सभी निर्माण कार्य नियमानुसार एवं स्वीकृत मानकों के अनुरूप किए जा रहे हैं। उन्होंने उपाध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को अस्वीकार किया।

उपाध्यक्ष ने मामले की शिकायत नगरीय प्रशासन विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से करने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई है।

NH-43 सेदम में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत, घायल पति ने 25 किमी पीछा कर आरोपी ट्रक पकड़वाया

नगर पंचायत लखनपुर सीएमओ विद्यासागर चौधरी ने बताया कि उनके द्वारा उपाध्यक्ष के साथ किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष का फोन उनके द्वारा रिसीव किया गया था तथा उन्हें यह जानकारी दी गई थी कि एक पार्षद के निधन के कारण वे आवश्यक कार्यों में व्यस्त थे, इसलिए मौके पर नहीं पहुंच सके।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version