जशपुर
डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने आज रक्षित केंद्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया निरीक्षण की शुरुआत परेड की सलामी लेकर की गई इसके बाद उन्होंने परेड का विस्तृत निरीक्षण किया और अधिकारियों तथा कर्मचारियों के टर्न आउट की बारीकी से जांच की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया निरीक्षण परेड में कुल एक सौ चौंतीस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे
परेड के बाद डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रक्षित केंद्र स्थित वाहन शाखा का निरीक्षण किया उन्होंने शासकीय वाहनों की अद्यतन स्थिति रखरखाव और लॉग बुक जैसे दस्तावेजों का अवलोकन किया साथ ही वाहन चालकों को निर्देश दिया कि वे सभी शासकीय वाहनों को सदैव सही अवस्था में रखें
‘विज्ञान वीरों’ को मिलेगी नई पहचान: ‘अंतरिक्ष संगवारी’ के लिए उत्कृष्ट शिक्षकों की खोज शुरू
इसके बाद रक्षित केंद्र के सभा कक्ष में दरबार आयोजित किया गया जिसमें डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर ही उनका समाधान किया अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए पुलिसिंग को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है उन्होंने थानों चौकियों रक्षित केंद्र और सभी कार्यालय परिसरों में उत्कृष्ट साफ सफाई बनाए रखने पर जोर दिया
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 7 फरवरी अंतिम तिथि
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने कंप्यूटर ज्ञान और चार पहिया वाहन चलाने की योग्यता को आवश्यक बताते हुए कहा कि इसके लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
रक्षित केंद्र जशपुर के इस वार्षिक निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा डीएसपी अजाक भावेश कुमार समरथ डीएसपी मुख्यालय श्रीमती आशा तिर्की तथा रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे

