केंद्र सरकार का बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में दलहन तिलहन की एमएसपी खरीदी से किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

जशपुरनगर
जिले के खेल जगत के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि जिला कबड्डी संघ जशपुर को छत्तीसगढ़ राज्य कबड्डी संघ से विधिवत मान्यता प्राप्त हो गई है। इस मान्यता के साथ ही जिले में कबड्डी खेल के विकास खिलाड़ियों के चयन प्रशिक्षण तथा प्रतियोगिताओं के आयोजन को नई दिशा मिलेगी।

शीतलहर का प्रकोप : झारखंड और उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, कई जिलों में कोहरा अलर्ट

मान्यता मिलने के बाद जिला कबड्डी संघ जशपुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सुनील अग्रवाल को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष तथा धनुराम यादव को जिला सचिव नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर जिले के खेल प्रेमियों खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

CG NOW :लोकल से ग्लोबल तक का सफर: डिजिटल मीडिया में ऐतिहासिक छलांग: 1.9 करोड़ इंटरैक्शन के साथ भरोसे का नया मानक

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। जिले के कबड्डी खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण चयन ट्रायल तथा जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूल और कॉलेज स्तर पर कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।

एआई और साइबर सुरक्षा में पारंगत होंगे शिक्षक, नई शिक्षा नीति के तहत 50 घंटे की अनिवार्य ऑनलाइन ट्रेनिंग

जिला सचिव धनुराम यादव ने बताया कि राज्य कबड्डी संघ से मान्यता मिलने के बाद अब जशपुर जिले के खिलाड़ी आधिकारिक रूप से जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। इससे जिले की खेल पहचान और अधिक मजबूत होगी।

देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में कौशल सीखेंगे स्कूलों के प्राचार्य: 22 से 30 जनवरी तक होगा एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम

उन्होंने जानकारी दी कि 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर महिला एवं पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 9 से 11 जनवरी 2026 तक कोरबा में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 7 जनवरी 2026 को स्वामी आत्मानंद स्कूल पत्थलगांव में अपरान्ह 2 बजे से आयोजित किया गया है। जिले के सभी प्रतिभावान कबड्डी खिलाड़ियों से इसमें शामिल होने की अपील की गई है।

5 दिवसीय कार्य सप्ताह पर अड़ा यूएफबीयू, 27 जनवरी की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

चयनित खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था जिला कबड्डी संघ की ओर से की जाएगी। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड की मूल प्रति दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा खेल किट साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9406057982 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी खिलाड़ी खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने जिला कबड्डी संघ जशपुर को शुभकामनाएं देते हुए जिले में कबड्डी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साल 2026 में कब मनाए जाएंगे होली, रक्षाबंधन और दिवाली? जानिए बड़े पर्वों का पूरा कैलेंडर

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version