स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की सत्र 2026-27 के लिए तिमाही और छमाही परीक्षाओं की समय-सारणी, जिला स्तर पर बनेगी परीक्षा समिति

हाईलाइट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की उच्चस्तरीय बैठक

कटघोरा-डोंगरगढ़ और रावघाट-जगदलपुर रेल परियोजना की प्रगति की हुई समीक्षा

उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली पांच नई रेल लाइनों पर केंद्र की सकारात्मक पहल
नई दिल्ली और रायपुर

छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण और संतुलित विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सुदूर जनजातीय अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने और बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी रेल परियोजनाओं को गति देने और लंबित योजनाओं को जल्द शुरू करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

प्रमुख रेल परियोजनाओं की स्थिति

VSK ऐप की तकनीकी खामियाँ 15 अगस्त तक होंगी दूर, किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन (295 किलोमीटर)
यह परियोजना सीधे उन इलाकों तक पहुंचेगी जहां अब तक रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह लाइन कटघोरा से करतला, मुंगेली, कवर्धा और खैरागढ़ होते हुए डोंगरगढ़ तक पहुंचेगी। रेल मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त उपक्रम द्वारा एक विशेष कंपनी (एसपीवी) बनाकर इसे तेजी से पूरा किया जाएगा।

अब एक साल में पूरा होगा पोस्ट ग्रेजुएशन! जानिए UGC के नए 1-वर्षीय PG प्रोग्राम में किसे और कैसे मिलेगा दाखिला

रावघाट-जगदलपुर लाइन (140 किलोमीटर)
बस्तर अंचल को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए इस परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है। रेलवे द्वारा टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

सेवानिवृत्त कर्मचारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: 30 दिनों के भीतर ग्रेच्युटी राशि भुगतान करने का आदेश
. उत्तर छत्तीसगढ़ के लिए 3 नई रेल लाइनें
मुख्यमंत्री के विशेष अनुरोध पर रेल मंत्री ने उत्तर छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली निम्नलिखित तीन नई परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया है:

अब पोर्टलों पर अनिवार्य रूप से अपलोड होगी पेयजल टेस्टिंग रिपोर्ट; लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
सरडेगा – पत्थलगांव – अंबिकापुर (244 किलोमीटर)
धरमजयगढ़ – पत्थलगांव – लोहरदगा (301 किलोमीटर)अंबिकापुर – बरवाडीह (200 किलोमीटर)

राज्य के शासकीय सेवकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का ड्राफ्ट तैयार, राज्य के पेंशनरों के लिये भी प्रस्ताव सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) अनुसार दिया है- राजेश चटर्जी

सुरक्षा और कनेक्टिविटी के लिए सर्वे कार्य
बस्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए किरंदुल-कोत्तागुडेम (180 किलोमीटर) और गढ़चिरौली-बीजापुर-किरंदुल (490 किलोमीटर) रेल लाइन के सर्वे कार्य को जल्द पूरा करने पर सहमति बनी है।

‘ज्वॉइन बीजेवायएम’ सदस्यता अभियान की बस्तर से शुरुआत: 2 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क का विस्तार केवल यात्रा की सुविधा नहीं है, बल्कि यह राज्य के संतुलित और समावेशी विकास का आधार है। बस्तर और सरगुजा जैसे सुदूर अंचलों में रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से व्यापार, पर्यटन, कृषि और खनिज परिवहन को नई दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version