अब पोर्टलों पर अनिवार्य रूप से अपलोड होगी पेयजल टेस्टिंग रिपोर्ट; लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
नवा रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1वीं से 12वीं तक की तिमाही (त्रैमासिक) और अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी (Time Table) जारी कर दी गई है। राज्य के सभी शासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं मूल्यंकन में एकरूपता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्देश जारी किए गए हैं।

VSK ऐप की तकनीकी खामियाँ 15 अगस्त तक होंगी दूर, किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

. ‘जिला परीक्षा समिति’ का गठन
परीक्षाओं को सुचारू और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए जिला स्तर पर परीक्षा समिति का गठन किया गया है:

* अध्यक्ष: जिला शिक्षा अधिकारी (DEO)
* सदस्य सचिव: सहायक संचालक (प्रशासन)
* सदस्य: 02 वरिष्ठ प्राचार्य
* सदस्य: विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (DEO द्वारा नामांकित)
* सदस्य: संकुल समन्वयक, प्रधानपाठक (प्रा.शा. / पू.मा.शा.) (DEO द्वारा नामांकित)

समिति के प्रमुख कार्य और उत्तरदायित्व
प्रश्न-पत्र निर्माण:समिति जिले के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का पैनल बनाकर पाठ्यक्रम के अनुसार उत्कृष्ट एवं गोपनीय प्रश्न-पत्रों का सेट तैयार करवाएगी तथा गुणवत्ता प्रमाणित करेगी।

*गोपनीय वितरण: प्रश्न-पत्रों की छपाई एवं बंडलिंग पूरी तरह गोपनीय रहेगी। परीक्षा शुरू होने से 02 दिन पूर्व इन्हें विकासखण्ड एवं संकुल स्तर पर वितरित किया जाएगा।
.

निरीक्षण व अनुशासन: परीक्षा के दौरान नकल रोकने और अनुशासन बनाए रखने के लिए जिला व विकासखण्ड स्तर पर शालाओं का निरंतर निरीक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर प्राप्तांकों का समुचित संधारण किया जाएगा। उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के आदेश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

‘ज्वॉइन बीजेवायएम’ सदस्यता अभियान की बस्तर से शुरुआत: 2 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

परीक्षा तिथियां और समय सारणी

* प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5): प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
* माध्यमिक स्तर (कक्षा 6 से 8): प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
* हाई/हायर सेकेण्डरी स्तर (कक्षा 9 से 12): दोपहर 01:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक

निर्देश पीडीएफ
तिमाही एवं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी संबंधी-1-1

​प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर (कक्षा 1वीं से 8वीं)

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1वीं से 5वीं)

परीक्षा का समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

​कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की तिमाही परीक्षाएं सितंबर महीने में आयोजित होंगी। सबसे पहले 21 सितंबर 2026 को हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद 22 सितंबर को गणित और 23 सितंबर को अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। प्राथमिक स्तर की अंतिम परीक्षा 24 सितंबर 2026 को पर्यावरण विषय की होगी, जो कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों के लिए लागू रहेगी।

​छमाही (अर्द्धवार्षिक) परीक्षाओं की बात करें तो यह दिसंबर महीने की शुरुआत में आयोजित की जाएंगी। 01 दिसंबर 2026 को हिन्दी, 02 दिसंबर को गणित और 03 दिसंबर को अंग्रेजी विषय का पेपर लिया जाएगा। प्राथमिक वर्ग की छमाही परीक्षा का समापन 04 दिसंबर 2026 को पर्यावरण विषय के पेपर के साथ होगा।

क्र.

तिमाही परीक्षा तिथि

अर्द्धवार्षिक परीक्षा तिथि

कक्षा 1 से 5

कक्षा 6वीं से 8वीं

1

21.09.2026

01.12.2026

हिन्दी

हिन्दी

2

22.09.2026

02.12.2026

गणित

गणित

3

23.09.2026

03.12.2026

अंग्रेजी

विज्ञान

4

24.09.2026

04.12.2026

पर्यावरण (कक्षा 3 से 5)

अंग्रेजी

5

25.09.2026

05.12.2026

सामाजिक विज्ञान

6

26.09.2026

07.12.2026

अब पोर्टलों पर अनिवार्य रूप से अपलोड होगी पेयजल टेस्टिंग रिपोर्ट; लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

माध्यमिक स्तर (कक्षा 6वीं से 8वीं)

परीक्षा का समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक

​कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्रों के लिए तिमाही परीक्षा 21 सितंबर 2026 को हिन्दी के पेपर से शुरू होगी। अगले दिन 22 सितंबर को गणित, 23 सितंबर को विज्ञान और 24 सितंबर को अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 25 सितंबर को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा और अंत में 26 सितंबर 2026 को संस्कृत विषय की परीक्षा के साथ तिमाही परीक्षाएं समाप्त होंगी।

​छमाही (अर्द्धवार्षिक) परीक्षा 01 दिसंबर 2026 से हिन्दी विषय के साथ प्रारंभ होगी। इसके बाद 02 दिसंबर को गणित, 03 दिसंबर को विज्ञान और 04 दिसंबर को अंग्रेजी का पेपर होगा। 05 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी। एक दिन के अंतराल के बाद 07 दिसंबर 2026 को अंतिम विषय यानी संस्कृत की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

स्कूली कंप्यूटर खरीदी में भारी गड़बड़ी की आशंका, कलेक्टर का कड़ा एक्शन: 4 सदस्यीय कमेटी 7 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

हाई / हायर सेकेण्डरी स्तर (कक्षा 9वीं से 12वीं)

क्र.

तिमाही तिथि

अर्द्धवार्षिक तिथि

कक्षा-9वीं

कक्षा-10वीं

कक्षा-11वीं

कक्षा-12वीं

1

21.09.2026

01.12.2026

हिन्दी (प्रथम भाषा)

गणित

हिन्दी (प्रथम भाषा)

अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)

2

22.09.2026

02.12.2026

अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)

हिन्दी (प्रथम भाषा)

अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)

हिन्दी (प्रथम भाषा)

3

23.09.2026

03.12.2026

गणित

अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)

भौतिकशास्त्र / भूगोल / व्यवसाय अध्ययन

जीवविज्ञान / अर्थशास्त्र / समाजशास्त्र / पशुपालन, मुर्गीपालन व दुग्ध प्रौद्योगिकी / विज्ञान के तत्व / भारतीय कला का इतिहास

4

24.09.2026

04.12.2026

विज्ञान

सामाजिक विज्ञान

रसायनशास्त्र / लेखाशास्त्र / राजनीति विज्ञान / फसल उत्पादन / शरीर क्रियाविज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा / मनोविज्ञान

गणित / कंप्यूटर एप्लीकेशन / कृषि (कला) / गृहविज्ञान (कला) / वाणिज्यिक गणित / औद्योगिक संगठन के मूलतत्व / चित्रकला

5

25.09.2026

05.12.2026

सामाजिक विज्ञान

संस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाएं

जीवविज्ञान / अर्थशास्त्र / समाजशास्त्र / पशुपालन, मुर्गीपालन व दुग्ध प्रौद्योगिकी / विज्ञान के तत्व / भारतीय कला का इतिहास

भौतिकशास्त्र / भूगोल / व्यवसाय अध्ययन

6

26.09.2026

07.12.2026

संस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाएं

विज्ञान

गणित / कंप्यूटर एप्लीकेशन / कृषि (कला) / गृहविज्ञान (कला) / वाणिज्यिक गणित / औद्योगिक संगठन के मूलतत्व / चित्रकला

रसायनशास्त्र / लेखाशास्त्र / राजनीति विज्ञान / फसल उत्पादन / शरीर क्रियाविज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा / मनोविज्ञान

7

28.09.2026

07.12.2026

व्यावसायिक विषय (IT, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, ब्यूटी आदि)

व्यावसायिक विषय (IT, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, ब्यूटी आदि)

इतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि विज्ञान के तत्व / ड्राइंग एवं पेंटिंग / आहार एवं पोषण

इतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि विज्ञान के तत्व / ड्राइंग एवं पेंटिंग / आहार एवं पोषण

8

29.09.2026

09.12.2026

संस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाएं

संस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाएं

9

30.09.2026

11.12.2026

जीरो एक्सीडेंट, 93% कम नुकसान: ‘कोरबा मॉडल’ बना देश के लिए मानव-वन्यजीव प्रबंधन का नया पैमाना

हाई स्कूल स्तर (कक्षा 9वीं एवं 10वीं)

परीक्षा का समय: दोपहर 01:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक

कक्षा 9वीं:

तिमाही परीक्षा 21 सितंबर 2026 को प्रथम भाषा हिन्दी से शुरू होगी। इसके बाद 22 सितंबर को द्वितीय भाषा अंग्रेजी, 23 सितंबर को गणित, 24 सितंबर को विज्ञान और 25 सितंबर को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। 26 सितंबर को संस्कृत या अन्य तृतीय भाषा की परीक्षा होगी। अंत में 28 सितंबर 2026 को आईटी, ऑटोमोबाइल, रिटेल, हेल्थकेयर जैसे व्यावसायिक विषयों का पेपर लिया जाएगा।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा की बात करें तो 01 दिसंबर 2026 को हिन्दी, 02 दिसंबर को अंग्रेजी, 03 दिसंबर को गणित, 04 दिसंबर को विज्ञान और 05 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद 07 दिसंबर 2026 को संस्कृत/तृतीय भाषा और व्यावसायिक विषयों का पेपर आयोजित किया जाएगा।

कक्षा 10वीं:

तिमाही परीक्षा का आगाज 21 सितंबर 2026 को गणित विषय से होगा। इसके बाद 22 सितंबर को हिन्दी, 23 सितंबर को अंग्रेजी, 24 सितंबर को सामाजिक विज्ञान और 25 सितंबर को संस्कृत/तृतीय भाषा का पेपर होगा। 26 सितंबर को विज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी और अंतिम दिन 28 सितंबर 2026 को व्यावसायिक विषयों का पेपर होगा।

छमाही परीक्षा 01 दिसंबर 2026 को गणित से शुरू होकर क्रमबद्ध तरीके से 02 दिसंबर को हिन्दी, 03 दिसंबर को अंग्रेजी, 04 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान, 05 दिसंबर को संस्कृत/तृतीय भाषा, और 07 दिसंबर 2026 को विज्ञान तथा व्यावसायिक विषयों के पेपर के साथ संपन्न होगी।

विभागीय परीक्षा में सिलेबस से बाहर के सवाल और अंतिम समय में विषय जोड़ना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम किया रद्द

हायर सेकेण्डरी स्तर (कक्षा 11वीं एवं 12वीं)

परीक्षा का समय: दोपहर 01:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक

कक्षा 11वीं:

तिमाही परीक्षा 21 सितंबर 2026 को प्रथम भाषा हिन्दी से शुरू होकर 22 सितंबर को द्वितीय भाषा अंग्रेजी के साथ आगे बढ़ेगी। 23 सितंबर को भौतिकशास्त्र, भूगोल और व्यवसाय अध्ययन का पेपर होगा। 24 सितंबर को रसायनशास्त्र, लेखाशास्त्र, राजनीति विज्ञान, फसल उत्पादन और मनोविज्ञान जैसे विषयों की परीक्षा होगी। 25 सितंबर को जीवविज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और पशुपालन का पेपर रहेगा। 26 सितंबर को गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन, कृषि व गृहविज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी। 28 सितंबर को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन व कृषि विज्ञान के तत्व, 29 सितंबर को संस्कृत व अन्य भाषाएं तथा 30 सितंबर 2026 को व्यावसायिक विषयों का पेपर होगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जल्द होगा बदलाव: दिल्ली दौरे के बाद दीपक बैज ने दिए संकेत

छमाही परीक्षा का शेड्यूल भी इसी क्रम में रहेगा, जो 01 दिसंबर 2026 को हिन्दी से शुरू होकर 02 दिसंबर को अंग्रेजी, 03 दिसंबर को भौतिक/भूगोल/व्यवसाय, 04 दिसंबर को रसायन/राजनीति/लेखाशास्त्र, 05 दिसंबर को जीवविज्ञान/अर्थशास्त्र, 07 दिसंबर को गणित/संस्कृत/इतिहास और अंत में 09 दिसंबर को संस्कृत व 11 दिसंबर 2026 को व्यावसायिक विषयों के साथ पूरा होगा।

CG Recruitment Rules: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव;उप अभियंता, एवीएफओ और अनुरेखक पदों की योग्यता एवं परीक्षा पैटर्न बदला

कक्षा 12वीं:

तिमाही परीक्षा 21 सितंबर 2026 को द्वितीय भाषा अंग्रेजी से शुरू होगी, जिसके बाद 22 सितंबर को प्रथम भाषा हिन्दी की परीक्षा होगी। 23 सितंबर को जीवविज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और पशुपालन विषय का पेपर होगा। 24 सितंबर को गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन, कृषि, गृहविज्ञान व चित्रकला की परीक्षा ली जाएगी। 25 सितंबर को भौतिकशास्त्र, भूगोल और व्यवसाय अध्ययन, जबकि 26 सितंबर को रसायनशास्त्र, लेखाशास्त्र, राजनीति विज्ञान व फसल उत्पादन का पेपर होगा। 28 सितंबर को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन व आहार एवं पोषण, 29 सितंबर को संस्कृत/तृतीय भाषा और 30 सितंबर 2026 को व्यावसायिक विषयों की परीक्षा आयोजित होगी।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 01 दिसंबर 2026 को अंग्रेजी के साथ शुरू होगी। 02 दिसंबर को हिन्दी, 03 दिसंबर को जीवविज्ञान/अर्थशास्त्र, 04 दिसंबर को गणित/कृषि, 05 दिसंबर को भौतिक/भूगोल/व्यवसाय, 07 दिसंबर को रसायन/लेखाशास्त्र/राजनीति व इतिहास, 09 दिसंबर को संस्कृत तथा 11 दिसंबर 2026 को व्यावसायिक विषयों के पेपर के साथ छमाही परीक्षाएं समाप्त होंगी।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version