आंतरिक्ष संगवारी प्रतियोगिता में जशपुर के छात्र-छात्राएं दिखाएँगे प्रतिभा
जशपुर। विकास खंड मनोरा के लोकप्रिय वरिष्ठ प्राचार्य तिनतियुस टोप्पो को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खरसोता के प्रांगण में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों शिक्षकों ग्राम वासियों छात्रों अभिभावकों के द्वारा विदाई दी गयी।
🥃 ”बाबू मोशाय… अब होली पर जाम भी होगा और इंतज़ाम भी!” छत्तीसगढ़ में ड्राई डे की छुट्टी।
विदाई कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय कॉलेज मनोरा के प्राचार्य शांति प्रकाश भगत मुख्य सम्मानित अतिथि दिनेश्वर प्रधान पूर्व बीडीसी विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक श्री आशुतोष शर्मा के द्वारा किया गया इस अवसर पर खरसोता सरपंच श्रीमती पद्मावती ओहदार शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष मेघनाथ ओहदार प्रवीण पाठक प्रधान पाठक डूमर टोली राजेन्द्र यादव प्रधान पाठक सोगडा एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
लाल आतंक का सूर्यास्त: लहू से सने जंगलों में लोकतंत्र की जीत और नक्सलियों के ‘पैकअप’ की पूरी कहानी
ग्रामीणों छात्रों के द्वारा प्राचार्य का स्वागत पारंपरिक सांस्कृतिक ढंग से नृत्य गीत मांदर के थाप पर कर विधालय प्रांगण लाया गया वरिष्ठ व्याख्याता जगमईत भगत एवं निर्मला भगत के द्वारा स्वागत भाषण एवं रोपना उरांव सर के द्वारा प्राचार्य महोदय के जीवन परिचय का वाचन किया गया विधालय के छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। आशुतोष शर्मा बीआरसी मनोरा ने कहा कि आदमी के कार्यों की सदैव गुणगान होती है तिनतियुस जी ने प्रधान पाठक एवं प्राचार्य कै रूप मैं जो कार्य किया है वो सदैव याद किए जाएंगे
नागलोक: जहाँ पगडंडियों पर ‘काल’ रेंगता है; जशपुर का ‘ब्लैक डेथ’ कैलेंडर—25 साल, 872 लाशें!
मुख्य अतिथि प्राचार्य शांतिप्रकाश ने अपने पुराने दिनों को याद कर तिन्तियुस जी को अपना मित्र एवं मार्गदर्शक बताया अंत में सेवानिवृत्त प्राचार्य ने कार्यक्रम के आयोजकों उपस्थित जनसमुदायों शाला समिति सदस्यों छात्रों को भारी मन से कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विधालय द्वारा सामुहिक भोज का आयोजन किया गया था जहां छात्रों शिक्षकों सम्मानित अतिथियों के सामुहिक भोजन पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया ।
कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में सर्वश्री दिनेश कुमार राम बीना कुजूर सुसन्ना एक्का मीना भगत अजित मिश्रा रामपति सायं अंजना तिग्गा लीलावती भगत एवं अमरूत राम का सहयोग रहा।

