जशपुर

बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा गुरूपद संभव राम जी के पावन निर्देश पर ग्रामीण जनता के सेवार्थ ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम परिसर में विगत माह के भांति एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का विधिवत शुभारंभ सुबह वाड्रफनगर से पधारे सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष त्रिपाठी द्वारा परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के तैलचित्र पर पूजन एवं आरती कर किया गया। इस सेवा कार्य में डॉ. त्रिपाठी के साथ सहयोगी जितेंद्र सिह ने भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दीं।
सुबह से शाम तक अनवरत चले इस चिकित्सा शिविर में सोगड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुल 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टर द्वारा परामर्श के साथ-साथ सभी जरूरतमंद मरीजों को आश्रम की ओर से निःशुल्क दवाइयाँ भी प्रदान की गईं।
अगला शिविर:
बाबा भगवान राम ट्रस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए अब इस निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन अगले माह 16 अगस्त 2026 को किया जाएगा। आगामी शिविर में उपचार अथवा परामर्श के लिए इच्छुक रोगी ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम में सीधे उपस्थित होकर या दूरभाष (टेलीफोन) के माध्यम से अग्रिम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
शाम को शिविर के शांतिपूर्ण और सफल समापन पर आश्रम प्रबंधन एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा चिकित्सक दल का आभार व्यक्त किया गया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version