जशपुर
पुस्तकों की सीमाओं से बाहर निकलकर प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से सीखने का अवसर जशपुर जिले के विद्यार्थियों को विशाखापट्टनम में मिला समग्र शिक्षा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया जिसने बच्चों की सोच दृष्टि और समझ को व्यापक बनाया
जिला कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर 19 से 24 जनवरी तक आयोजित इस एक्सपोजर विजिट में विद्यार्थियों ने विज्ञान तकनीक उद्योग संस्कृति और समुद्री जीवन को नजदीक से देखा 19 जनवरी को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता सिंह एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कुनकुरी बालेश्वर यादव द्वारा दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
भ्रमण के दौरान दूसरे दिन विद्यार्थियों ने भिलाई स्थित मैत्री गार्डन में वन्य जीवों का अध्ययन किया वहीं भिलाई स्टील प्लांट में बॉक्साइड से ठोस लोहे तक की औद्योगिक प्रक्रिया को समझा जिससे उद्योग और विज्ञान के व्यावहारिक पक्षों से परिचय हुआ
तीसरे दिन विशाखापट्टनम पहुंचकर विद्यार्थियों ने सबमरीन म्यूजियम और एयरक्राफ्ट म्यूजियम का अवलोकन किया जहां भारतीय नौसेना की तकनीकी क्षमता समुद्री सुरक्षा और रक्षा संरचना के बारे में बच्चों ने गहराई से जाना
चौथे दिन फिशिंग हार्बर से आर के बीच ट्रिनिटी पार्क सागर नगर बीच और कैलाशगिरी पर्वत तक के भ्रमण में विद्यार्थियों ने मछली व्यापार बोट निर्माण समुद्री जहाज भारतीय तटरक्षा व्यवस्था तथा आयात निर्यात प्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझने का प्रयास किया
इस शैक्षणिक यात्रा ने विद्यार्थियों को विशाखापट्टनम की स्थानीय भाषा संस्कृति खान पान बाजार और अर्थव्यवस्था से भी जोड़ा समुद्र तट पर बैठकर लहरों को निहारते हुए बच्चों का उत्साह और जिज्ञासा देखने योग्य थी
जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा नरेंद्र कुमार सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित यह अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान अनुभव और आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देने वाला सिद्ध होगा

