छत्तीसगढ़ के 2740 धान खरीदी में केंद्रों पर बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू, अब तक 2.86 करोड़ का खर्च
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में बस्तर और सरगुजा संभाग के राशन कार्ड धारकों को पिछले कई महीनों से दाल, गुड़ और चना नहीं मिलने का मुद्दा गूँजा। पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा पूछे गए तीखे सवालों के जवाब में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने सदन को विभाग की वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
खाद्य मंत्री ने स्वीकार किया कि वर्ष 2025 के दौरान जुलाई से नवंबर तक नागरिक आपूर्ति निगम के केंद्रों में चने की कमी रही, जिसके कारण उचित मूल्य की दुकानों तक चने का भंडारण और वितरण नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग के जिलों में शासन के निर्देशानुसार अक्टूबर 2025 से गुड़ का वितरण शुरू कर दिया गया है, जबकि वर्तमान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दाल का वितरण नहीं किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ धान खरीदी: 1.41 करोड़ मीट्रिक टन का आंकड़ा पार, देखिए जिलेवार प्रदर्शन की पूरी रिपोर्ट
निविदा शर्तों में बार-बार बदलाव के आरोपों को खारिज करते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि जैम पोर्टल पर केवल ओ.ई.एम. अथॉराइजेशन सर्टिफिकेट की अनिवार्यता हटाने हेतु संशोधन किया गया था, न कि नियमों में कोई बड़ा फेरबदल। एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी सामने आई कि विभाग द्वारा अनुसूचित क्षेत्रों में ‘अतिरिक्त पोषण आहार’ मद में पिछले एक वर्ष के दौरान कोई राशि आवंटित नहीं की गई है।
जशपुर में धान खरीदी का आंकड़ा साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन के करीब, विधानसभा में दी गई जानकारी
सरकार ने सदन को आश्वस्त किया है कि जैसे ही नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा शेष महीनों का चना और गुड़ उचित मूल्य की दुकानों में भंडारित कर लिया जाएगा, वैसे ही सभी हितग्राहियों को इसका वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
”अभी भी बरकरार है देसी रंगीन और रसीली शहतूत की धाक: जंगलों से निकलकर हाट-बाज़ारों तक का सफर”

