बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर को 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (2025-26) के आयोजन का गौरव प्राप्त हुआ है।

04 फरवरी से प्रारंभ हुई सॉफ्टबॉल
(17 वर्ष बालक/बालिका) स्पर्धा का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेश सूर्यवंशी, अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संदीप अग्रवाल (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत), प्रकाश कुमार सर्वे (आयुक्त, नगर निगम) एवं खेलावन पटेल (सभापति, जिला पंचायत) उपस्थित रहे।

खेल से माता-पिता और देश का नाम रोशन करें – राजेश सूर्यवंशी
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि “छत्तीसगढ़ इकलौता राज्य है जो अपनी मातृभूमि को ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ कहता है। इस पावन भूमि पर देशभर से आए सभी खिलाड़ियों का हार्दिक स्वागत है। खेलो इंडिया के माध्यम से देश में खेलों का जो वातावरण बना है, वही वातावरण अब विद्यालय स्तर पर भी दिखाई दे रहा है। खिलाड़ी पूरी लगन से खेलें और अपने माता-पिता, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।”

प्रतियोगिता का विवरण
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, बिहार, सीबीएसई, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित मेज़बान छत्तीसगढ़ समेत कुल 18 राज्यों/टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

कुल प्रतिभागी: 561 खिलाड़ी
बालक: 280
बालिकाएं: 281
कोच/मैनेजर: 70
खिलाड़ियों के लिए सुदृढ़ व्यवस्थाएं
शिक्षा विभाग द्वारा खिलाड़ियों की सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
आवास: शहर के 18 विद्यालयों में ठहराव की व्यवस्था
भोजन: ब्रजेश स्कूल परिसर में कॉमन मेस
परिवहन: आवास से खेल मैदान (छत्तीसगढ़ स्कूल, लोयला स्कूल व खेल परिसर) तक बस सुविधा
समन्वय: प्रत्येक राज्य हेतु एक महिला व एक पुरुष लाइजनिंग ऑफिसर की नियुक्ति
उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर विजय तांडे (जिला शिक्षा अधिकारी), श्रीमती वर्षा (सहायक संचालक), डॉ. अखिलेश तिवारी (एपीसी), सुशील मिश्रा (सेवानिवृत्त वरिष्ठ खेल अधिकारी), अखिलेश मेहता, कमलेश यादव (जिला क्रीड़ा अधिकारी) सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
आज के परिणाम – बालिका वर्ग
दिल्ली vs बिहार – दिल्ली विजयी
मणिपुर vs चंडीगढ़ – चंडीगढ़ विजयी
सीबीएसई vs जम्मू-कश्मीर – सीबीएसई विजेता
दिल्ली vs छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ विजेता
सीबीएसई vs तमिलनाडु – सीबीएसई विजेता
पंजाब vs गुजरात – पंजाब विजयी
महाराष्ट्र vs गुजरात – महाराष्ट्र विजयी
विद्या भारती vs आंध्र प्रदेश – विद्या भारती विजेता
हरियाणा vs तेलंगाना – हरियाणा विजेता
आंध्र प्रदेश vs मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश विजेता
तेलंगाना vs राजस्थान – राजस्थान विजेता

