जानिए कौन हैं प्रशांत किशोर: कभी दूसरों को जिताते थे चुनाव, पहली बार खुद मैदान में उतरे तो रच दिया इतिहास

  रायपुर: ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाने वाली राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत और नागरिक अभिनंदन किया गया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और आउट ऑफ टर्न डीएसपी (DSP) पद पर नियुक्ति/पदोन्नति देने की घोषणा की।

उपचुनाव नतीजे: बांकीपुर में ऐतिहासिक फेरबदल और दतिया में झटका, सिर्फ मांजलपुर बचा सकी बीजेपी

छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ज्ञानेश्वरी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि प्रदेश की प्रतिभा, लगन और दृढ़ संकल्प का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में ज्ञानेश्वरी ने 53 किग्रा वर्ग में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया और राज्य के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।

बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत

सीएम साय ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद ज्ञानेश्वरी ने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए एक बड़ा संदेश है कि अनुशासन और कड़ी मेहनत से किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने स्मरण किया कि ग्लासगो रवाना होने से पहले भी उनकी ज्ञानेश्वरी से मुलाकात हुई थी और जीत के तुरंत बाद उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए भी बधाई दी थी।

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर वार्ड में लगेंगे लावारिस कुत्तों के नसबंदी और टीकाकरण शिविर, पायलट प्रोजेक्ट के रूप में होगी शुरुआत

विश्वस्तरीय सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए आधुनिक खेल अधोसंरचना, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, बेहतर कोचिंग और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की खेल नीति का मुख्य आधार ही प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें अवसर देना और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना है, ताकि राज्य के खिलाड़ी ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में देश का नाम रोशन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी यादव आने वाले समय में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत और छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नई पहचान दिलाती रहेंगी।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का नया फॉर्मूला: अब सोसाइटियों में ही होगा ‘एग्री-स्टैक’ पंजीयन,एकीकृत किसान पोर्टल की छुट्टी ,31 अक्टूबर तक का मिला समय,

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version