मजदूरों से भरा ट्रक खाई में गिरा, 18 की मौत
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक निजी बस खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। हादसा चित्तूर-मारेदुमिल्ली घाट रोड पर उस समय हुआ, जब यात्री गहरी नींद में थे।
जानकारी के अनुसार चित्तूर जिले से 37 यात्रियों का समूह तीर्थयात्रा पर निकला था। बताया गया कि बस भद्राचलम के मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्नावरम लौट रही थी। रास्ते में तुलसिपाका के पास नौवें मील के पत्थर पर तीखे मोड़ पर बस चालक का नियंत्रण खो गया और वाहन सुरक्षा दीवार से टकराते हुए गहरी खाई में जा गिरा।
रिश्ता शर्मसार: पिता की हैवानियत…बेटी के साथ करता था दुष्कर्म; एक साल बाद छलका पीड़िता का दर्द
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया। पहाड़ी इलाका होने और मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण सूचना अधिकारियों तक पहुंचने में समय लगा। अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं और घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस का दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुखद है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर राहत कार्यों की समीक्षा की और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नायडू ने कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

