बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए बड़ी पहल देश के 800 जिलों में बनेंगे गर्ल्स हॉस्टल, बजट 2026 में घोषणा की उम्मीद

देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 24 से 28 दिसंबर के बीच कई राज्यों में ठंड बढ़ने के साथ घना कोहरा, बारिश और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। उत्तर भारत के साथ-साथ मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम का व्यापक प्रभाव रहेगा।

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 28–29 दिसंबर तक घने से बहुत घने कोहरे का दौर जारी रह सकता है। सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है। उत्तराखंड में 28 दिसंबर तक कोहरा और पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।

Christmas Special: जशपुर में आस्था और स्थापत्य का अद्भुत संगम कुनकुरी मे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च जहां एक साथ बैठ सकते हैं 10 हजार श्रद्धालु

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओड़िशा में भी असर
मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 15 जनवरी 2026 तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में 24 दिसंबर तक घना कोहरा और ठंड का असर रहेगा, जबकि रात के तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी गई है।
झारखंड में भी 25 दिसंबर तक कोहरे का प्रभाव बना रहेगा और ठंड बढ़ सकती है।
ओड़िशा के कुछ इलाकों में 28 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया है कि 27 से 29 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी।

VB G RAM G अधिनियम के प्रति जागरूकता हेतु 24 एवं 26 दिसंबर को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

तापमान में गिरावट संभव
आईएमडी का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर सुबह और रात के समय यात्रा करने वालों को कोहरे के कारण विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

भ्रष्टाचार मामले में PWD के ईई और दो एसडीओ निलंबित

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version