रायपुर: छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के नए नियमों के तहत अब शराब दुकानों में देशी और चीप रेंज की शराब कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों (PET Bottles) में बिकना शुरू हो गई है। हालांकि यह नियम 1 अप्रैल से प्रभावी हो चुका था, लेकिन आपूर्ति में देरी के कारण अब इसकी शुरुआत हुई है। सोमवार को रायपुर जिले में ‘शोले’ और ‘शेरा’ जैसे लोकप्रिय ब्रांडों की प्लास्टिक बोतलों की पहली खेप पहुंच चुकी है।
पुराना स्टॉक खत्म, अब सिर्फ प्लास्टिक बोतल का विकल्प
आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले की शराब दुकानों में कांच की बोतलों वाला पुराना स्टॉक अब अंतिम चरण में है और महज एक-दो दिन का ही बचा है। जैसे ही पुराना स्टॉक पूरी तरह समाप्त होगा, सभी दुकानों पर देशी और चीप रेंज की शराब केवल प्लास्टिक की बोतलों में ही उपलब्ध होगी। विभाग ने उन दुकानों में सप्लाई शुरू कर दी है जहां स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है।
विज्ञान की भाषा होगी अब ‘सरल’: ANRF ला रहा है SARAL AI प्लेटफॉर्म, 18 भारतीय भाषाओं में मिलेंगे शोध के वीडियो और पॉडकास्ट
ड्राई होने का खतरा टला: 2400 पेटी शराब पहुंची
रायपुर जिले में खपत के आंकड़ों को देखें तो हर दिन करीब 6,000 पेटी चीप रेंज और 3,000 पेटी देशी शराब की बिक्री होती है। कांच की बोतलों का स्टॉक खत्म होने के कगार पर होने के कारण दुकानों में ‘ड्राई’ की स्थिति बनने का खतरा मंडरा रहा था। राहत की बात यह है कि पहली खेप में 2400 पेटी पौवा (प्लास्टिक बोतल) रायपुर पहुंच चुकी है। इसमें ‘शेरा देशी मसाला’ और ‘शोले प्लेन’ ब्रांड शामिल हैं।
मानसून 2026: देश में इस साल सामान्य से कम बारिश के आसार, अल नीनो की आहट ने बढ़ाई चिंता
दो कंपनियों ने शुरू की आपूर्ति
नियम के तहत अनुबंधित कंपनियों में से फिलहाल केवल दो कंपनियों ने ही प्लास्टिक बोतलों में शराब की आपूर्ति शुरू की है। आबकारी अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे अन्य कंपनियों से सप्लाई आएगी, भंडारण और दुकानों तक वितरण की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।

