जशपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG – IPS) से आज बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधियों की एक आत्मीय व शिष्टाचार मुलाकात हुई, जो श्री सुहित घोष के उत्कृष्ट समन्वय, मधुर संबंधों एवं सकारात्मक प्रयासों के चलते संभव हो सकी। मुलाकात के दौरान डीआईजी ने शहर और नागरिकों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी पहलों पर विस्तृत चर्चा की, जिसमें सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई विशेष व्यवस्था प्रमुख रही।
1 जून से देशभर में शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’
इसके अंतर्गत उन्होंने सभी आगंतुकों और वाहन चालकों से हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है, जिससे न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न जनोपयोगी बैंकिंग सेवाओं, आकर्षक सैलरी पैकेज, डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं, बीमा, निवेश योजनाओं सहित गृह ऋण, वाहन ऋण, शिक्षा ऋण और अन्य आधुनिक बैंकिंग उत्पादों के संबंध में भी सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई, जिसमें बैंक द्वारा आमजन, शासकीय कर्मचारियों एवं सुरक्षा बलों के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं व ग्राहक हितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। बैंक प्रतिनिधियों ने डीआईजी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं जनसुरक्षा के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके जनहितकारी कार्यों की निरंतर सफलता एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
जुलाई से महंगी हो सकती है बिजली: टैरिफ में 24% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, जून में होगी नई दरों की घोषणा

