बच्चों की सेहत के लिए ‘RBSK 2.0’ लॉन्च: अब डिजिटल कार्ड से होगी बीमारियों की ट्रैकिंग, डायबिटीज और मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर

जशपुर (उदालक नायडू )

​जब पूरा प्रदेश सूरज की तपिश से झुलस रहा है, तब जशपुर अपनी ही धुन में ‘चिल्ड’ नजर आ रहा है। मौसम ने ऐसा यू-टर्न लिया है कि मई की चिलचिलाती धूप गायब हो गई है और उसकी जगह मानसून वाली मखमली ठंडक ने ले ली है। पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने पारे को अर्श से फर्श पर ला दिया है। जो तापमान 40 डिग्री को चुनौती दे रहा था, वह अब गिरकर 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच अठखेलियां कर रहा है।

जशपुर से सरगुजा तक मुख्यमंत्री का ताबड़तोड़ दौरा: श्रमदान, जनचौपाल और बच्चों संग आत्मीय पल : भैंसामुड़ा में ईंट जोड़कर दिया संदेश, चंदागढ़ में घोषणाओं की झड़ी, सिलमा में खाट पर बैठकर सुनी समस्याएं

​इस सुहावने बदलाव के पीछे का असली खिलाड़ी पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी है। हवा के कम दबाव की वजह से बनी द्रोणिका ने जशपुर के ऊंचे पहाड़ों पर बादलों का ऐसा डेरा जमाया कि मई में ही बरसात की झड़ी लग गई। जशपुर की भौगोलिक बनावट ही कुछ ऐसी है कि यहां की पहाड़ियां बादलों को अपनी बाहों में भर लेती हैं, जिससे यहां की हवाएं किसी कुदरती ‘एसी’ की तरह महसूस होने लगती हैं।

प्रयास आवासीय विद्यालय: कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 10 मई को होगी परीक्षा,अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

​यही जशपुर की असली पहचान और खासियत है—तभी तो इसे छत्तीसगढ़ का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। चाय के बागानों पर तैरती धुंध, घने जंगलों की हरियाली और दनपुरी-रानीदाह जैसे झरनों का शोर इस वक्त किसी जन्नत से कम नहीं लग रहा। मई की दोपहर में जब लोग लू से बच रहे हैं, तब जशपुर वासी इस मानसून सरीखे सुकून का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। यह सिर्फ मौसम का बदलाव नहीं, बल्कि कुदरत का जशपुर को दिया हुआ एक शानदार तोहफा है।

2026 मानसून संकट: अल नीनो के साये में सूखे और बाढ़ की दोहरी मार, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया बड़ा खतरा

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version