रांची
खूंटी जिले के लिए यह गर्व और सम्मान का क्षण है जब जिले की बेटी आशा कुमारी को झारखंड महिला कबड्डी टीम का कोच नियुक्त किया गया है 72वीं सीनियर नेशनल महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2025 26 का आयोजन तेलंगाना कबड्डी एसोसिएशन के नेतृत्व में गचीबोली इंडोर स्टेडियम तेलंगाना में 27 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड महिला कबड्डी टीम का चयन कर लिया गया है जिसमें खूंटी जिले की आशा कुमारी को टीम की कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है यह नियुक्ति न केवल आशा कुमारी की मेहनत और अनुभव को सम्मान देती है बल्कि पूरे खूंटी जिले के लिए गौरव का विषय बनी है
इस संबंध में जानकारी देते हुए खूंटी जिला कबड्डी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार कश्यप ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए ऐतिहासिक है खूंटी की प्रतिभा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है उन्होंने कहा कि यह सफलता जिले के कोचों खिलाड़ियों और खेल से जुड़े सभी लोगों की निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है
आशा कुमारी की इस उपलब्धि से जिले की युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी और कबड्डी सहित अन्य खेलों में भी आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ेगा

