जशपुर। रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष यू.डी. मिंज ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।.
अपने शुभकामना संदेश में श्री मिंज ने कहा कि होली का यह त्यौहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार होली के विभिन्न रंग एक साथ मिलकर उत्सव की शोभा बढ़ाते हैं, उसी प्रकार हमारा समाज भी आपसी एकता और प्रेम से और अधिक मजबूत होता है।
यू.डी. मिंज ने जिले की जनता से शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील करते हुए ईश्वर से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार सभी के जीवन में नई उमंग और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा और समाज में छुआछूत व भेदभाव जैसी बुराइयों को मिटाकर भाईचारे को बढ़ावा देगा।

