जशपुर, 10 सितम्बर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा अब साकार होने जा रही है। जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पालिका क्षेत्र में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने करीब 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद संचालनालय ने चार करोड़ 99 लाख 75 हजार रुपये की मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में अधोसंरचना मद से स्वीकृत की गई है।
अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्धारित समय-सीमा में बस स्टैंड का निर्माण पूर्ण किया जाए।
इस फैसले से पत्थलगांव सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।