बस्तर यूनिवर्सिटी में 85% से ज्यादा पद खाली; यूजीसी मानकों के मुकाबले 29 नियमित शिक्षकों के भरोसे चल रही कक्षाएं

रायपुर:

छत्तीसगढ़ में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI), 2005 के तहत पारदर्शिता लाने और नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू किए गए ‘आर.टी.आई. ऑनलाइन पोर्टल’ को लेकर विधानसभा में एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। विधायक श्री दीपेश साहू द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न (क्र. 204) के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय (सामान्य प्रशासन विभाग) ने पोर्टल के क्रियान्वयन, प्राप्त आवेदनों और अधिकारियों की ट्रेनिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी सदन पटल पर रखी।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब ऑनलाइन सूचना का अधिकार दायरा लगातार बढ़ रहा है।

49 विभागों के 18,301 कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल से लिंक

सरकार ने सदन में बताया कि प्रदेश में सूचना का अधिकार के ऑनलाइन संचालन के लिए आर.टी.आई. पोर्टल का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। वर्तमान में राज्य के कुल 49 विभागों के अंतर्गत आने वाले 18,301 कार्यालयों (संभागीय, जिला एवं अधीनस्थ कार्यालयों) को इस सिंगल ऑनलाइन पोर्टल से पूरी तरह जोड़ दिया गया है, जिससे लोग घर बैठे जानकारी के लिए आवेदन कर पा रहे हैं।

हाईकोर्ट वैकेंसी: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने निकाली बंपर भर्ती, स्पीड पोस्ट से 10 अगस्त तक स्वीकार होंगे आवेदन

दो वित्तीय वर्षों में बढ़े आवेदन, 1 लाख से अधिक मामले अभी भी लंबित

विधानसभा में पिछले दो वित्तीय वर्षों (2024-25 और 2025-26) में पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए ऑनलाइन आवेदनों, निराकृत मामलों और पेंडिंग आवेदनों की टेबल पेश की गई, जिसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं:

वित्तीय वर्ष कुल प्राप्त RTI आवेदन निराकृत (निपटारा किए गए) आवेदन लंबित (Pending) आवेदन
2024-25 69,463 20,409 49,054
2025-26 84,935 33,310 51,625
कुल योग 1,54,398 53,719 1,00,679

आंकड़ों से स्पष्ट है कि साल 2024-25 के मुकाबले 2025-26 में ऑनलाइन आरटीआई लगाने वाले आवेदकों की संख्या में करीब 15,000 की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, दोनों सालों को मिलाकर 1 लाख से अधिक (1,00,679) आवेदन अब भी लंबित हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा: 13 जुलाई को मुख्यमंत्री साय समेत इन मंत्रियों से पूछे जाएंगे सवाल, खनिज, ऊर्जा और सामान्य प्रशासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन और सहकारिता विभाग के मामलों पर घिरेंगे मंत्री 

लोक सूचना अधिकारियों को दी जा रही है ट्रेनिंग, ई-मेल और SMS से मिल रही सूचना

पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन और समय पर जानकारी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के प्रशिक्षण पर भी सरकार ने स्थिति साफ की। जवाब में बताया गया कि मंत्रालय, संचालनालय स्तर सहित समस्त संभाग स्तर और जिला स्तर पर लगातार प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

इसके तहत प्रशासन अकादमी निमोरा में 14, ठाकुर प्यारेलाल प्रशिक्षण संस्थान में 03 और संयुक्त संचालक कृषि (दुर्ग) में 02 ट्रेनिंग सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। अब जिला और विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर्स को तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

पोर्टल की खास सुविधाएं

आम जनता और यूजर की सहूलियत के लिए इस आर.टी.आई. पोर्टल में उपयोगकर्ता (User) को सीधे लॉगिन की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही, आवेदन की स्थिति और सूचना भेजने के लिए ई-मेल और एस.एम.एस. (SMS) अलर्ट के माध्यम से जानकारी सीधे आवेदक तक पहुंचाई जा रही है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version