GPF का वार्षिक लेखा जारी, कर्मचारी वेबसाइट और डिजीलॉकर से कर सकते हैं डाउनलोड

छत्तीसगढ़  में  सड़क हादसों में 3,568 मौत ,मृतकों के परिजनों को मिला 9.11 करोड़ का मुआवजा

बतौली (सरगुजा):

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम बांसाझाल बालापानी में खून के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ महज मोटरसाइकिल की किश्त चुकाने के लिए रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक कलयुगी बेटी और उसके पति ने मिलकर अपने ही बुजुर्ग पिता की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने कानून की आंखों में धूल झोंकने की भी पूरी कोशिश की। आरोपियों ने घटनास्थल पर जमीन पर गिरे खून के निशानों को गोबर से लीपकर साक्ष्य मिटाने का घिनौना प्रयास किया। हालांकि, बतौली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और हत्यारे बेटी-दामाद को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास, एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट

दामाद के बरामदे में पड़ी मिली बुजुर्ग की लाश, पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, १४ जुलाई को ग्राम बांसाझाल निवासी माइकल टोप्पो ने बतौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लोहर साय कोरवा की उसकी ही बेटी और दामाद ने मिलकर हत्या कर दी है। इस सनसनीखेज सूचना पर जब स्वजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, तो लोहर साय का शव उसके दामाद के घर के बरामदे (परछी) में पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टरों की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में जैसे ही दम घुटने और चोट के कारण ‘हत्यात्मक मृत्यु’ की पुष्टि हुई, पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की बेटी सोन कुंवारी और दामाद बंधन कोरवा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी।

Govinda की नई फिल्म ‘Roopa’ का ऐलान, क्या गोविंदा बॉलीवुड में कर रहे हैं दमदार कमबैक?

गमछे से घोंटा गला, फिर जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

शुरुआती पूछताछ में ही आरोपियों का झूठ टूट गया और उन्होंने रुपये के विवाद में हत्या की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में सामने आया कि घटना के दिन बुजुर्ग लोहर साय अपनी मोटरसाइकिल की किश्त जमा करने के लिए बेटी-दामाद के घर पहुंचा था और उनसे रुपये मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बेटी और दामाद आवेश में आ गए। उन्होंने लोहर साय के गले में बंधे गमछे (साफी) से फंदा बनाकर उसका गला घोंट दिया। इतने से भी जब मन नहीं भरा, तो उन्होंने बुजुर्ग को जमीन पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा, जिससे मौके पर ही उनकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

जन्म-मृत्यु पंजीयन के लिए अब आधार ऐप मान्य,फिजिकल आधार कार्ड देना अनिवार्य नहीं

गोबर से लीपकर सबूत छिपाने की थी नाकाम कोशिश, बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने शातिराना अंदाज में सबूतों को नष्ट करने की साजिश रची। उन्होंने जमीन पर बिखरे खून के धब्बों को छिपाने के लिए उस पूरे हिस्से को गोबर से लीप दिया ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। लेकिन पुलिस की फॉरेंसिक और खोजी नजरों से यह चालाकी छिप नहीं सकी। बतौली पुलिस ने मौके से गोबर के नीचे दबे खून के साक्ष्य और आला कत्ल (गमछा) बरामद कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी दामाद बंधन कोरवा (४० वर्ष) और बेटी सोन कुंवारी (३५ वर्ष) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा १०३(१) (हत्या), २३८ (साक्ष्य मिटाना) एवं ३(५) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

संलग्न गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को DPI किया एकतरफा कार्यमुक्त, अब मूल संस्था में ही देनी होगी हाजिरी, नहीं तो रुकेगा वेतन

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version